Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में जल्द लगेंगे इलेक्ट्रिक सब स्टेशन, अगस्त के पहले सप्ताह मे टेंडर खोले जाएंगे- वीरेंद्र भड़ाना।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: ग्रीनफील्ड रेसीडेंट्स वेलफेयर सोसायटी के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना की अगुआई में ग्रीन फील्ड कॉलोनी की बिजली की समस्या को लेकर 4 जुलाई 2023 को बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला, हरियाणा सरकार से उनके निवास स्थान चंडीगढ़ में मिला था। उनके संज्ञान में लाया गया कि ग्रीन फील्ड कॉलोनी की बिजली की आपूर्ति के लिए, कॉलोनी में 66 कि.वो. का सब स्टेशन बनना था, परंतु पिछले 10 वर्ष से अधिक से लंबित है।

बिजली मंत्री ने तुरंत संबंधित उच्च अधिकारियों को फोन पर आदेश दिए कि वर्तमान स्थिति से संबंधित कागज़ात लेकर हिसार में गत 5 जुलाई 2023 को उनसे मिलें। उसी सम्बन्ध में यथास्थिति जानने के लिए आज 11 जुलाई 23 को दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिशासी अभियंता नरेश कक्कड़ से मुलाकात की गई। कक्कड़ ने बताया कि बिजली मंत्री रंजीत चौटाला ने आदेश दिए है, अब बिना किसी रुकावट के काम को शुरू किया जाए ,10 करोड़ रुपए हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम को मिल चुके हैं, बाकी राशि भी धीरे- धीरे मिल जाएगी ।
अगस्त के पहले सप्ताह मे टेंडर खोले जाएंगे।
बिजली मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को कहा कि काम को तुरंत शुरू किया जाए शेष राशि का इंतज़ार न किया जाए, वह कार्य के दौरान मिलती रहेगी। टेंडर खोलने के तकरीबन डेढ़ साल के अंदर ग्रीनफील्ड में सबस्टेशन तैयार हो जाएगा। मेन टेंडर होने के साथ कुछ समय बाद एक हाई टेंशन वायर का भी टेंडर किया जाएगा। इस दौरान प्रधान वीरेंद्र भड़ाना के साथ वी के टंडन, रतन कुमार, एवं श्रीमती रेखा रस्तोगी भी थीं।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: आवास के मामले में मजदूर परिवारों को मिली राहत

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डॉ. आजाद कौशिक को इंग्लैंड के हाउस ऑफ कॉमन्स ब्रिटिश पार्लियामेंट लंदन में आयोजित कार्यक्रम में भारत गौरव अवार्ड से किया सम्मानित।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: शहीदों के प्रति शुक्रगुजार रहें देशवासी – राजेश नागर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x