Athrav – Online News Portal
खेल फरीदाबाद

फरीदाबाद:एशियन अस्पताल ने जीता 12वां मानव रचना कॉर्पोरेट क्रिकेट चैलेंज पद्मश्री डॉ. एन.के पांडे ने डॉ. ओपी भल्ला को समर्पित की ट्रॉफी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद मानव रचना शैक्षणिक संस्थान में बीते तीन महीने से चल रहे 12वें मानव रचना कॉर्पोरेट क्रिकेट चैलेंज की ट्रॉफी एशियन अस्पताल क्रिकेट टीम ने अपने नाम की। होंडा मोटरसाइकिल और एशियन अस्पताल के बीच फाइनल मैच खेला गया। एशियन अस्पताल ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया और बीस ऑवर में 277 रन बनकर होंडा मोटरसाइकिल के सामने 278 रन का लक्ष्य रखा। होंडा की टीम 18.1 ऑवर में 210 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। डॉ. बीके सिन्हा, आईपीएस, डीजी (सिविल डिफेंस एंड भोंडसी कॉम्पलेक्स (एडिश्नल चार्ज)) ने एशियन अस्पताल टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। एशियन अस्पताल के चेयरैमन डॉ. एनके पांडे ने यह ट्रॉफी मानव रचना के संस्थापक डॉ. ओपी भल्ला को समर्पित की।

इन्हें किया गया सम्मानित

    1. एशियन अस्पताल टीम के करण ने 40 बॉल पर 89 बनाकर मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी अपने नाम की।
    2. बेस्ट बैट्समैन ऑफ द टूर्नामेंट एशियन अस्पताल टीम के रोहन राणा बने।
    3. बेस्ट बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट की ट्रॉफी होंडा मोटरसाइकिल के अमित यादव ने अपने नाम की।
    4. आजतक की टीम के विक्रांत गुप्ता को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट की ट्रॉफी से नवाजा गया।
    5. फेयर प्ले की ट्रॉफी भी आजतक को दी गई।



मानव रचना कॉर्पोरेट क्रिकेट चैलेंज की शुरुआत डॉ. ओपी भल्ला द्वारा की गई थी। अब हर साल उनकी याद में कॉर्पोरेट क्रिकेट चैलेंज का आयोजन किया जाता है। इस साल फाइनल मैच की शुरुआत से पहले डॉ. ओपी भल्ला की याद में 30 सेकेंड का मौन रखा गया। आपको बता दें, बीते तीन महीने में 28 टीमों में 55 मैच खेले गए। कार्यक्रम में मानव रचना शैक्षणिक संस्थान के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत भल्ला, उपाध्यक्ष डॉ. अमित भल्ला, डीजी डॉ. एनसी वाधवा, मानव रचना के ट्रस्टी डॉ. एमएम कथूरिया, मानव रचना इंटरनैशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज के वीसी डॉ. संजय श्रीवास्तव समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

हरियाणा: परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज गुरूग्राम से फरीदाबाद लौटते हुए ओवरलोड 11 डंफरों  को जब्त करवाया।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने 2 आईएएस और 9 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बिना भेदभाव विकास करवा रही भाजपा सरकार – रूपसिंह नागर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x