

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:वार्ड नंबर -21 के पार्षद वीरेंद्र सिंह भड़ाना की 90 वर्षीय माता श्रीमती प्रेमवती को उनके निवास व मकान नंबर -2587, ग्रीन फील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद में पहुंच कर आज सोमवार को हरियाणा के पूर्व मंत्री व भारतीय जनता पार्टी के विधायक चौ .करतार भड़ाना, एनआईटी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक सतीश फागना, हरियाणा के पूर्व मंत्री विवेक प्रताप , पार्षद जितेंद्र यादव,अजय बैंसला, अनिल नागर, कर्मबीर बैंसला, गजेंद्र भड़ाना, हरेंद्र भड़ाना, उमेश शर्मा, जगत फागना, महेश गोयल, मनोज वशिष्ट ,सोनू वशिष्ट, संजीव, योगेश शर्मा, व भाजपा मंडल अध्यक्ष तिलपत हरीश बैसला व विभिन्न राजनितिक, सामाजिक संगठनों के अलावा आस पास के इलाके के मौजूद लोगों ने उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की , और परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी।

प्रेमवती की उम्र लगभग 90 वर्ष थी , और वह लंबे समय से बीमार चल रही थी, कल रविवार को, दोपहर के 3 बजे देहांत हो गया था। और शाम को लगभग 6 बजे पैतृक गांव अनंगपुर, सूरजकुंड,फरीदाबाद स्थित शमशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया, जिसमें केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर और विधायक धनेश अदलखा सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए थे।

Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

