Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: डीटीपी एनफोर्समेंट की टीम ने बीपीटीपी क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से अवैध कब्जे को हटाया, एक कॉलोनी में की तोड़फोड़।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: डीटीपी एनफोर्समेंट, फरीदाबाद की टीम ने आज मंगलवार को अतिक्रमण व अवैध कब्जे हटाओ अभियान के तहत शहर के विभिन्न हिस्सों में अतिक्रमणों व अवैध कब्जों को हटाया गया। इसके अलावा एक एकड़ भूमि पर अवैध रूप से विकसित की गई एक कॉलोनी में तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। यह कार्रवाई भारी पुलिस बल के साए में अंजाम दिया। उपरोक्त विभाग का ये अभियान आगे की धड़ल्ले से जारी रहेगी।

डीटीपी एन्फोर्स्मेंट, फरीदाबाद यजन चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज मंगलवार को आरपीएस पाम, आरपीएस पाम ड्राइव और बीटीटीपी, सेक्टर -88 , फरीदाबाद के ग्रीन बेल्ट पर किए अवैध कब्जों को एक अर्थ मूवर मशीन की सहायता से तोड़ दिया गया, गार्ड रूम एवं अवैध निर्माणों को हटा दिया है। उनका कहना है कि इसके अलावा ग्राम बसेलवा में लगभग एक एकड़ भूमि पर अवैध रूप से विकसित की एक कॉलोनी में अर्थमूवर मशीन की सहायता से दो निर्माणाधीन मकान और 5 डीपीसी को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। सवाल के जवाब में उनका कहना है कि उनकी ये तोड़फोड़ की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related posts

पंचकूला में राहगीरी कार्यक्रम ‘रंग दे बसंती‘ थीम के साथ ‘देशभक्ति‘ की अलख जगाने के लिए तैयार

Ajit Sinha

फरीदाबाद: “नाईट कर्फ्यू” लागू, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण चेयरमैन यशपाल यादव ने जारी किए जिला में आदेश

Ajit Sinha

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में आपदा तैयारियों को लेकर की समीक्षा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x