Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:तिगांव विधानसभा की बची हुई कॉलोनियों को भी पास कराने का प्रयास जारी : राजेश नागर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:तिगांव विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपए की लागत से बिजली, पानी, खड़ंजे के निर्माण कार्य जारी हैं और इनमें अनेक प्रोजेक्ट अभी और जुड़ेंगे। यह बात मंत्री राजेश नागर ने आज वार्ड 26 में खिचड़ी प्रसाद वितरित करने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही। इसका आयोजन पार्षद लाल मिश्रा ने किया था।मिश्रा ने मंत्री के समक्ष स्थानीय मांगें भी रखें जिन्हें उन्होंने जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। नागर ने कहा कि आज के समय भी यहां करोड़ों की लागत से विकास कार्य जारी हैं और आगे भी अनेक कार्य शुरू होने वाले हैं।
उन्होंने कहा कि पल्ला, सेहतपुर, अगवानपुर, विजयनगर आसपास क्षेत्र में अमृत योजना एक के तहत सड़क पानी के बहुत कार्य हुए और अमृत योजना दो के तहत यहां पर और बड़ी संख्या में काम होने हैं। इसके अलावा जो कॉलोनियां नियमित होने से रह गई हैं उन्हें भी नियमित करने के लिए मैं प्रयासरत हूं और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आशीर्वाद से इनको जल्द से जल्द नियमित करवाएंगे जिससे हम नगर निगम के फंड को सीधा इन कॉलोनी में लगा सकेंगे।खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने कहा कि आप लोगों ने हमें तीसरी बार विकास के आधार पर ही चुना है। यह भाजपा की सरकार बिना भेदभाव के विकास करती है। आज तिगांव विधानसभा क्षेत्र को बाकी शहर से जोड़ने के लिए इतनी संख्या में पुल नहर पर बनाए गए हैं कि यह पूरा क्षेत्र जाम मुक्त हो गया है।

Related posts

फरीदाबाद : पुलिस कमिश्नर हनीफ कुरैशी ने संजय कालोनी कालोनी पुलिस चौकी में आमजनों की शिकायतें सुनी,निपटनें व कार्रवाई हेतु एसीपी को सौपा

Ajit Sinha

शिकायतकर्ता को झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देने वाली महिला एएसआई पूनम 10000 रूपए रिश्वत लेते अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली द्वारा ठुकराए जाने के बाद अब वे हरियाणा में अपने लिए ठिकाना तलाश रहे हैं,विपुल गोयल।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x