Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :ग्रीन फील्ड कालोनी में अवैध फ्लैटों पर डीटीपी का चला बुल्डोजर,3 फ्लैटों को किया सील, 3 दुकानों को भी तोडा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने आज ग्रीन फील्ड कालोनी में रिहायशी प्लाटों पर किए गए अवैध निर्माणों व तीन अवैध दुकानों को एक बुल्डोजर की सहायता से ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान एक बिल्डिंग में अवैध रूप से बने 3 -4 फ्लैटों को भी सील किया हैं। इसके अलावा इरोज गार्डन में भी अवैध रूप से बनाए जा रहे 20 से अधिक अवैध निर्माणों को दिया गया और अवैध रूप से लगाए गए बोर्ड व होडिंगों को भी उखाड़ दिया गया। इस कार्रवाई को भारी पुलिस बल के साए में अंजाम दिया गया हैं।
डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार का कहना हैं कि आज ग्रीन फील्ड कालोनी के प्लाट नंबर -3494 सी ब्लॉक, 3461, 1596 ,3460,3615 में बिल्डरों के द्वारा बनाए गए अवैध निर्माणों को बुल्डोजर की सहायता से तोड़ दिया। उनका कहना हैं कि प्लाट नंबर -3560 में अवैध रूप से बनाए गए तीन फ्लैटों को सील किए गए हैं। रिहायशी प्लाट के ऊपर बनाए गए तीन अवैध दुकानों को भी तोड़ दिया गया हैं, इससे पहले भी इन तीनों दुकानों को तोड़ा गया था। इसके अलावा इरोज गार्डन में 20 से अधिक अवैध निर्माणों की गतिविधियां धड़ल्लें से चल रही थी ,उसको उसी वक़्त रोक दिया गया। इसके बाद वहां के इलाके में विभिन्न संस्थाओं के अलग अलग जगहों पर सैकड़ों बोर्ड व होडिंग लगे हुए थे उन्हें भी उखाड़ दिया गया हैं। उनका कहना हैं कि इस कार्रवाई के दौरान वह स्वंय डियूटी मजिस्टेट के रूप में मौजूद थे जबकि तोड़फोड़ की देखरेख कनिष्ठ अभियंता सूरज कत्याल व सुभाष कर रहे थे और भारी पुलिस बल का नेतृत्व सूरजकुंड थाने के एसएचओ विशाल कुमार कर रहे थे।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग विधायक पंडित नीरज शर्मा व विधायक निर्मल रानी को वर्ष 2021 के सर्वश्रेष्ठ विधायक पुरस्कार

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: बीजेपी अध्यक्ष नायब सैनी ने प्रदेश व जिला स्तर पर आईटी विभाग में नियुक्ति की हैं -लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पानी के टैंकर के आने से मची भगदड़ में चली गई एक मासूम बच्ची की जान।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x