Athrav – Online News Portal
Uncategorized

फरीदाबाद : डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने आज गांव करनेरा और झाड़सेंतली में 11 एकड़ जमीनों पर 5 अवैध कालोनियों में जबर्दस्त तोड़फोड़ की।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : जिला नगर योजनाकार इंफोर्स्मेंट ने आज गांव करनेरा और झाड़सेंतली में अवैध रूप से विकसित की जा रहीं पांच कालोनियों में जमकर तोड़ फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। यह तोड़ फोड़ की कार्रवाई भारी पुलिस फाॅर्स की देख रेख में की गई हैं। इसमें रिहायशी निर्माण, कमर्शियल निर्माण, डीपीसी व रोड नेटवर्क को तोडा गया हैं।
जिला नगर योजनाकार इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आज उनकी टीम ने गांव करनेरा व झाड़सेंतली में तकरीबन 11 एकड़ जमीनों पर अवैध रूप से 5 कालोनियों को विकसित किए जा रहे थे जिसमें 9 रिहायशी निर्माणधीन निर्माण, एक कमर्शियल निर्माण, 70 डीपीसी व रोड नेटवर्क बने हुए थे जिसे आज बुल्डोजर की सहायता से ध्वस्त कर दिया गया हैं। इस दौरान वह स्वंय डियूटी मजिस्टेट के रूप में उपस्थित थे,जबकि इस तोड़फोड़ की देख रेख कनिष्ठ अभियंता सूरज कत्याल, बसंत कुमार व प्रदीप राणा कर रहे थे। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस बल के नेतृत्व सेक्टर -55 थाने के एसएचओ नरेंद्र सांगवान कर रहे थे।

Related posts

‘भारत के ख़िलाफ़ आतंकी संगठनों की लगातार मदद कर रही है पाक सेना’

Ajit Sinha

आईएमटी फरीदाबाद,बहुउदेश्यीय अस्पतालों को स्थापित करने हेतू एक से तीन एकड़ भूमि को आवंटित करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

Ajit Sinha

महेंद्रगढ़ : गौशाला में गौवंश सेवा ग्रुप के सदस्यों ने किया श्रमदान

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x