Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : डीटीपी इंफोर्समेंट ने राजस्व संपदा के जमीनों पर अवैध रूप से बने 8 मकानें, 50 डीपीसी, चारदीवारी, प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय को दिया तोड़ ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद : जिला नगर योजनाकार व विजिलेंस  ने संयुक्त रूप से आज दो अलग -अलग स्थानों पर राजस्व संपदा के  करीब 10 एकड़ जमीनों पर अवैध रूप से प्लॉटिंग कर, उसमें किए जा रहे अवैध निर्माणों को जेसीबी मशीन की सहायता से ध्वस्त कर दिया। जिसमें 8 निर्माणधीन रिहायशी, 50 डीपीसी, एक प्रॉपर्टी डीलर की ऑफिस व चार दीवारी शामिल हैं।
जिला नगर योजनाकार इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार का कहना हैं कि जाजरू गांव में  राजस्व संपदा की तक़रीबन 8 एकड़ जमीनों में प्लॉटिंग करके उसमें 6 रिहायशी मकानें अवैध रूप से तैयार की जा रहीं थी जिसमें 30 से अधिक डीपीसी व चार दीवारी की गई थी उसे आज जेसीबी मशीन की सहायता से धवस्त कर दिया गया हैं। उनका कहना हैं कि इसके अलावा झाड़सेंतली में भी राजस्व संपदा की तक़रीबन दो एकड़ जमीन पर रिहायशी मकानें दो, 20 डीपीसी व एक प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस को तोड़ दिया गया हैं। इस दौरान डियूटी मजिस्टेट, पुलिस फाॅर्स के साथ आदि अधिकारीगण मौजूद थे।

Related posts

महेंद्रगढ़ : तेज रफ़्तार एक ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचला, बाप -बेटी व भांजी की घटना स्थल पर ही मौत,गुस्साए लोगों ने लगाया जाम।

Ajit Sinha

भाजपा के भावी उम्मीदवार राजेश नागर ने ऐसा क्या कर दिया जो सीएम साहब मुस्कुराते हुए आए और मुस्कुराते हुए चले गए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: तिगांव को सबडिविजन बनाने पर विधायक राजेश नागर ने जताया सीएम का आभार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x