Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने आज नहरपार के दो गांवों में10 एकड़ जमीनों पर 3 कालोनियों को विकसित किए जा रहे थे,निर्माणों को तोडा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : जिला नगर योजनाकार इन्फ़ोर्मेंट के द्वारा आज गांव ददसिया व किडावली में करीब 10 एकड़ जमीनों में तीन कालोनियों को विकसित किए जा रहे थे जिनमें अवैध रूप से 74 डीपीसी, बाउंड्रीवाल व प्रॉपर्टी डीलरों के कार्यालय बने हुए थे को बुल्डोजर की सहायता से धवस्त कर दिया। अधिकारीयों की माने तो अवैध निर्माणों को किसी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
जिला नगर योजनाकार इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार की माने तो आज उनकी टीम ने नहरपार के ग्रेटर फरीदाबाद इलाके के दो अलग -अलग गांवों में तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। उनका कहना हैं कि गांव ददसिया में तक़रीबन 8 एकड़ जमीनों पर दो अवैध कालोनियों को विकसित किए जा रहे थे जिसमें एक प्रॉपर्टी डीलर्स की ऑफिस, 70 डीपीसी, बाउंड्रीवाल,इसके अलावा गांव किडावली में दो एकड़ जमीनों पर एक अवैध कालोनी विकसित किया जा रहा था।
इसमें भी अवैध रूप से 4 डीपीसी, बाउंड्रीवाल व प्रॉपर्टी डीलर्स की ऑफिस बने हुए थे जिसे आज बुल्डोजर की सहायता से ध्वस्त कर दिया गया। उनका कहना हैं कि इस कार्रवाई के दौरान डियूटी मजिस्टेट के रूप में वह स्वंय मौजूद थे और तोड़फोड़ की कार्रवाई की देखरेख कनिष्ठ अभियंता सूरज कत्याल व प्रदीप कुमार कर रहे थे।

Related posts

फरीदाबाद: सड़क बनाने का धन्यवाद करने विधायक राजेश नागर के घर पहुंचे सेक्टर 85 आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी

Ajit Sinha

फरीदाबाद:इंट्रा और इंटर कॉलेज कॉम्पीटिशन का आयोजन, तीन दिवसीय ‘XUBERANCE 2K18’ फेस्ट

Ajit Sinha

मई-जून 2025 के मध्यवर्ती पंचायती राज उप चुनाव आगामी 15 जून 2025 को : जिला निर्वाचन अधिकारी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x