Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : डीएलएफ क्राइम ब्रांच ने आज चाकू मार कर एक शख्स को लूटने वाले लूटेरे को किया गिरफ्तार, आरोपी, नगदी नहीं,बल्कि मोबाइल लुटे थे।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने आज एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया हैं जिसने एक शख्स को चाकू मार कर मोबाइल फोन छीन कर फरार हो गया था जबकि शिकायतकर्ता ने खेड़ीपुल थाने में नगद 8500 रूपए छीनने की शिकायत की थी। घटना बीते 31 मई की हैं।
प्रभारी नवीन कुमार की माने तो खेड़ीपुल थाने में बीते 31 मई को मुकदमा न. 163 दर्ज किया गया था जिसमें शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में कहा था कि एक अज्ञात शख्स ने उसे चाकू मार कर नगद 8500 रूपए छीन लिए थे। उनका कहना हैं कि वरिष्ठ अधिकारीयों के द्वारा इस मुकदमें की इसके आगे की जांच की जिम्मेदारी डीएलएफ क्राइम ब्रांच को सौपी गई थी जिसके लिए उन्होनें एक टीम गठित की। उनका कहना हैं कि जब उनकी टीम ने इस केस की जांच शुरू की तो उसकी शक की सुई बिट्टू उर्फ़ लोकू निवासी मकान न. 224 /8, ओल्ड फरीदाबाद पर जाकर अटक गई। उनकी टीम ने आरोपी बिट्टू उर्फ़ लोकू को हिरासत में लेकर गहनता से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया और कहा कि नगद 8500 रूपए चाकू मार कर नहीं छीना था बल्कि उससे एक मोबाइल फोन को छीना था और पुलिस ने आरोपी बिट्टू उर्फ़ लोकू को गिरफ्तार कर लिया।

Related posts

फरीदाबाद : डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार ने आज ग्रीन फील्ड कॉलोनी के दो फ्लैटों में तीसरी बार जबरदस्त तोड़फोड़ की, आगे भी तोड़गें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:लीज की दुकानों को फ्रीहोल्ड करने पर व्यापार मंडल के प्रधान जगदीश भाटिया ने भाजपा सरकार का आभार जताया

Ajit Sinha

हिसार : दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने आज तुरंत प्रभाव से 3 पीए को प्रमोशन के बाद नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x