Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: भूपानी क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित की जा रही कालोनी में बने अवैध निर्माणों को डीटीपी इन्फोर्स्मेंट की टीम ने तोडा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: डीटीपी इंफोर्समेंट एवं विजिलेंस की टीम ने आज भूपानी में सतयुग दर्शन,वसुंधरा  के नजदीक लगभग 10 एकड़ जमीनों पर अवैध रूप विकसित की जा रही कालोनी में तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। इस तोड़फोड़ की कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस फाॅर्स मौजूद थी। इस दौरान ड्यूटी मजिस्टेट के रूप में डीटीपी इंफोर्समेंट राजेंद्र टी शर्मा स्वयं मौजूद थे। 

डीटीपी इंफोर्समेंट राजेंद्र टी शर्मा ने आज जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें शिकायतें मिली थी कि गांव भूपानी क्षेत्र के अंतर्गत सतयुग दर्शन के निकट वसुंधरा के पास लगभग 10 एकड़ जमीनों पर अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही हैं, इस कॉलोनी में अवैध रूप से प्लॉटिंग की गई हैं , और कई प्लाटों पर इस वक़्त अवैध रूप से निर्माण कार्य चल रहे हैं। 

उनका कहना हैं कि जब उन्होनें सम्बंधित कनिष्ठ अभियंता से इन शिकायतों की जांच करवाई तो ये शिकायतें बिल्कुल सही पाई गई, और इसके बाद आज का समय कार्रवाई के लिए निश्चित तय की गई थी, को आज उनकी टीम ने एक अर्थमूवर मशीन की सहायता से करीब 120 डीपीसी, 3 निर्माणा धीन मकानें और रोड नेटवर्क को तोड़ दिया गया हैं। तोड़फोड़ की ये कार्रवाई कनिष्ठ अभियंता ॐ प्रकाश व अमित की देखरेख में की गई हैं। उनका कहना हैं कि किसी भी सूरत में अवैध निर्माणों और अवैध कालोनियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।    

Related posts

कुख्यात व 50000 के ईनामी तीन बदमाशों को दो क्राइम ब्रांचों की टीमों ने गिरफ्तार किए हैं।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा में उद्योगपतियों के लिए 27 सेवाएं फास्ट-ट्रैक पर

Ajit Sinha

ग्रीन फील्ड में गैस पाइप लाइन के लिए खोदे गए गड्ढे लोगों के लिए बनी मुसीबत,लोग घंटों फंसे रहे जाम में।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x