Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: डीटीपी एंव विजिलेंस की टीम ने आज गांव भूपानी के विकसित किए जा रहे 4 अवैध कालोनियों में की तोड़फोड़।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: डीटीपी इंफोर्स्मेंट एंव विजिलेंस की टीम ने आज गांव भूपानी में कलोनिनाइजरों के द्वारा  विकसित किए जा रहे चारों अवैध कालोनियों में जबरदस्त तोड़फोड़ कार्रवाई को अंजाम दिया हैं। अधिकारी की माने तो शहर भर में अवैध कालोनियों बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आज की तोड़फोड़ कार्रवाई भारी पुलिस बल के साए में अंजाम दिया गया हैं। अवैध कालोनी को जड़ से खत्म करने के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ हैं। 

डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार का कहना हैं कि उन्हें सूचना मिली थी कि नहरपार के गांव भूपानी में कलोनिनाइजरों के द्वारा लगभग 10 एकड़ जमीनों पर 4 अवैध कालोनियों को विकसित किया जा रहा हैं । इस सूचना को सही मानते हुए अपने कनिष्ठ अभियंता प्रदीप राणा ने जांच करवाई तो सूचना बिल्कुल ठीक पाई गई। इसके बाद उन्होनें कार्रवाई की आज की तारीख तय की हुई थी।

आज उनकी टीम ने उपरोक्त चारों अवैध कालोनियों में बनाए गए सभी अवैध निर्माणों को एक बुलडोजर की सहायता से धवस्त कर दिया गया हैं। इनमें 4 रिहायशी निर्माण , कमर्सियल निर्माण , 55 डीपीसी व बाउंड्रीवाल बने हुए थे। सभी को आज तोड़ दिया गया हैं। उनका कहना हैं कि इस कार्रवाई के दौरान वह स्वंय डियूटी मजिस्टेट के रूप में उपस्थित थे जबकि तोड़फोड़ की कार्रवाई कनिष्ठ अभियंता प्रदीप राणा कर रहे थे। 

Related posts

आईजीपी साऊथ रेंज, रेवाड़ी के आईजी विकास कुमार अरोड़ा सोमवार को फरीदाबाद पुलिस कमिश्नर का पदभार संभालेंगें

Ajit Sinha

मंझावली पुल का निर्माण सरकार द्वारा ज़ारी हिदायतों के अनुसार तेज़ी से पूरा किया जाए: उपायुक्त विक्रम

Ajit Sinha

फरीदाबाद में एक चलती स्कूल बस में लगी भयंकर आग, जलती हुई बस को आप स्वंय देख सकते है, इस वीडियो में। 

Ajit Sinha
error: Content is protected !!