Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: परिवार पहचान पत्र में आय वेरिफिकेशन कराने के लिए किसी को पैसा न दें : एडीसी अपराजिता


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: एडीसी अपराजिता ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में फरीदाबाद जिला में परिवार पहचान पत्रों में परिवार की वार्षिक आय त्रुटि दूर कराने/ शुद्धिकरण के लिए सरल केंद्रों/ अटल सेवा केंद्र और सीएससी सेंटरों पर जाकर कोई भी व्यक्ति अपने परिवार पहचान पत्र में त्रुटि दूर/शुद्धिकरण करा सकता है। सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अनुसार यह कार्य निशुल्क किया जा रहा है।एडीसी अपराजिता ने कहा कि डीसी विक्रम सिंह के कुशल मार्गदर्शन में मुख्यालय द्वारा परिवार पहचान पत्रों के साथ बीपीएल कार्डों की सुविधा को भी जोड़ा गया है।

बीपीएल कार्डों का लाभ उन्हीं लोगों को दिया जा रहा है, जिनकी परिवार पहचान पत्र में वार्षिक आय एक लाख 80 हजार रुपये से कम है। सरकार का उद्देश्य प्रत्येक पात्र व्यक्ति व समाज में अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक सरकार की सुविधाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को परिवार पहचान पत्र में दी गई आय के अनुसार अपात्र माना गया है। वह ग्रीवांस पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।एडीसी अपराजिता ने आमजन से आह्वान करते हुए कहा कि वे परिवार पहचान पत्र में त्रुटि दूर कराने/शुद्धिकरण करवाने के लिए किसी भी व्यक्ति की बातों में आकर उसको किसी भी प्रकार की आर्थिक राशि न दें और अगर कोई परिवार पहचान पत्र में त्रुटि दूर/ शुद्धिकरण के बदले रुपये मांगे तो उसकी शिकायत तुरंत एडीसी कार्यालय में करें।

Related posts

एसएचओ 50,000 रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट, खनन सामग्री से लदे ट्रकों को सढ़ौरा क्षेत्र से निकालने के लिए मांगी थी घूस

Ajit Sinha

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता को सीएम को पत्र लिखने से पहले संशोधित पॉलिसी को अवश्य पढ़ना चाहिए था।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बीती रात शादी समारोह में दो बचपन के दोस्तों ने एक वेटर की गोली मारकर हत्या कर दी, पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x