Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद क्राइम ब्रांच, ऊँचा गांव ने आज दो प्रदेशों के इनामी बदमाश को देशी पिस्तौल सहित किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:क्राइम ब्रांच,ऊंचा गांव ने आज दो अलग-अलग प्रदेशों के 20000 के ईनामी एक बदमाश को एक पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार किए बदमाश का नाम जगराम उर्फ जग्गा हैं। इस बदमाश पर कुल 56 मुकदमें दर्ज हैं। इनमें से राजस्थान में 23 मुकदमें, उत्तरप्रदेश में 27 मुकदमें व फरीदाबाद में 6 मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस की माने तो इस बदमाश पर राजस्थान पुलिस ने 15000 और उत्तरप्रदेश पुलिस ने 5000 रुपए के इनाम रखे हुए हैं। पुलिस की माने तो गिरफ्तार किए गए इस बदमाश जगराम उर्फ़ जग्गा के खिलाफ तिगांव थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया हैं।  
पुलिस  मुताबिक क्राइम ब्रांच ,ऊंचा गांव के इंचार्ज को एक सूचना मिली कि जगराम उर्फ़ जग्गा   निवासी गांव खामी थाना हाईवे जिला मथुरा, उत्तर प्रदेश जिसपर फरीदाबाद में 6 मुकदमें दर्ज हैं व राजस्थान में 23 मुकदमें और उत्तरप्रदेश 27 मुकदमें दर्ज हैं। आज बल्ल्भगढ़ के रास्ते तिगांव क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने के लिए जाएगा। इसके बाद क्राइम ब्रांच के इंचार्ज ने तुरंत एक टीम गठित की और उस टीम को मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर भेज दिया और वहां पर उनकी टीम ने नाकेबंदी कर दी, जैसे वह बदमाश एक मोटरसाइकिल पर पहुंचा तो उनकी टीम ने उसे दबोच लिया। पुलिस की माने तो तलशी के दौरान उसके कब्जे से एक देशी कट्टा और पांच जिंदा कारतूस बरामद किया हैं और साथ में एक मोटर साईकिल बरामद किए गए हैं। 

Related posts

अतिक्रमण ढहाने गई टीम पर पथराव, हमले में SDM की गाड़ी का शीशा टूटा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम का सेक्टर -15 की मार्किट में लगे तख्तों पर चला हथोड़ा

Ajit Sinha

फरीदाबाद: प्रयास सोशल वेलफेयर की मदद से सैकड़ों टीबी मरीजों को सर्दी के मौसम में कम्बल व डाइट का किया वितरण ।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!