Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस पर हमला करने के मामले में अपराध शाखा एवीटीएस  की टीम ने 3 आरोपितों  को किया गिरफ्तार। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:थाना पल्ला में रिंकू सिंह निवासी सेक्टर-37 फरीदाबाद ने एक शिकायत दी। जिसमें बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। जिसका संजय कालोनी सूर्या विहार-1 नियर बुद्ध बाजार तिलपत में आर.एस तोमर प्रॉपर्टीज के नाम से ऑफिस है। गत 27 जनवरी को समय करीब 4.00 बजे दोपहर को उसके भतीजे संतोष का फोन आया कि ऑफिस पर चार लडके बिना नम्बर की मोटरसाइकिल पर आए थे। जिन्होने ऑफिस पर फायर किया व शीशे तोड़ दिए व ईंट पत्थर से पथराव किया। जिसके कुछ समय बाद शिकायतकर्ता को धमकी भरा फोन कर हर महिना एक लाख रुपए देने की मांग की। जिसके संबंध में थाना पल्ला में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।


पुलिस उपायुक्त अपराध मकसूद अहमद के द्वारा दिए गए दिशा -निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा AVTS की टीम ने आरोपित विकास, मोहित व सचिन को सेक्टर-62 व 63 आशियाना फ्लैट एरिया से गिरफ्तार किया है। आरोपित विकास उर्फ शूटर निवासी गांव अमरोली चांदहट पलवल, मोहित उर्फ मोहन निवासी गांव नया गांव अरुआ छायंसा व सचिन उर्फ सूरज निवासी सरस्वती कॉलोनी पल्ला के रहने वाले है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सचिन शिकायतकर्ता को पहले से ही जानता है जोकि प्रॉपर्टी का काम करता है। आरोपित सचिन मर्डर के मामले में जेल में गया था। इस दौरान आरोपित विकास उर्फ शूटर से उसकी मुलाकात हो गई थी। जिन्होनें शिकायतकर्ता रिंकू से फिरौती मांगने की योजना बनाई और मोहित ने अन्य साथियों के साथ मिलकर शिकायतकर्ता के कार्यालय R.S. तोमर प्रॉपर्टीज पर गोली चलाई । आरोपित मोहित को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया तथा आरोपित विकास उर्फ शूटर व सचिन उर्फ सूरज को मामले में अवैध हथियार बरामदगी के लिए तथा अन्य आरोपितों की जानकारी के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है। विकास पर पूर्व में लूट व अवैध हथियार का मामला पलवल में दर्ज है तथा सचिन पर मर्डर व अवैध हथियार का मामला दर्ज है।

Related posts

पडोसी ने किया जमकर पथराव, पथराव में हुआ काफी नुकशान,घटना ओल्ड फरीदाबाद के ठकुर बाड़ा मोहल्ले का हैं

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: प्रदेश के 21 गैर मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को हरियाणा चुनाव आयोग ने जारी किया कारण बताओं नोटिस

Ajit Sinha

पारदर्शिता, सरलता और तकनीक के संग आगे बढ़ता हरियाणा : विपुल गोयल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x