Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच ने लड़की से बलात्कार करने और उसे प्रताड़ित कर आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के आरोप में एक शख्स गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच (डीएलएफ) ने आज एक 22 वर्षीय लड़की के साथ शादी का झांसा देकर, उसके साथ  बलात्कार  व आत्महत्या करने को मजबूर करने के मामले में एक आरोपी शख्स को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस की मानें तो मृतका  की लाश सोहना के समीप एक नहर से बरामद की गई थी और परिजनों ने उसकी गुमशुदगी का मुकदमा सेक्टर-55 थाने में दर्ज करवाया  था।

                                           जांच अधिकारी यादराम ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते 6 जुलाई को लावारिश अवस्था सोहना के समीप नहर से एक लड़की की लाश बरामद की गई थी। इसके बाद पुलिस को  मालूम हुआ कि सेक्टर -55 थाने में भारतीय दंड सहिंता की धारा 346 के तहत मृतका लड़की के परिजन द्वारा मुकदमा दर्ज करवाया था । उनका कहना हैं कि इसके बाद इस मुकदमें की जांच की जिम्मेदारी पुलिस कमिश्नर हनीफ कुरैशी ने उन्हें सौपा था जांच के दौरान मृतका देवकी  की सहेली ने उन्हें बताया कि देवकी की रविश नाम के एक लड़के के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था और उसके साथ कई बार शादी का झांसा देकर बलात्कार किया।

                                         जब लड़की ने उसे शादी के लिए बोला तो रविश ने शादी से मना कर दिया  और उसकों इतना जाएदा प्रताड़ित किया की जिससे वह  आत्म हत्या करने के लिए मजबूर हो गई और उसने नहर में कूद कर आत्महत्या कर ली। उनका कहना हैं कि इसी आरोप में आज रविश को गिरफ्तार कर किया हैं । उनका कहना हैं कि आरोपी रविश को भारतीय दंड सहिंता की धारा 376 व 306 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया हैं।

Related posts

कल 21 जून को सुबह 10 बजकर 20 मिनट से दोपहर 1 बजकर 47 मिनट तक सूर्यग्रहण की पूर्ण छाया कुरुक्षेत्र में पड़ेगी।

Ajit Sinha

नॉएडा: मजाक में नपुंसक कहने पर एक कंपनी मालिक की 3 दोस्तों ने की गलाघोंट कर हत्या- देखें वीडियो  

Ajit Sinha

आईटीआई की 27 ट्रेड में दाखिला लेने पर महिलाओं को मिलेगी 500 रुपये महीने की राशि- मूलचंद शर्मा

Ajit Sinha
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x