Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच -48 ने एक चार्टेड अकॉउंटेट को गोली मार कर जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को किया अरेस्ट। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच-48 ने आज सेक्टर -15 में रहने वाले एक चार्टेड अकॉउंटेट (सीए) को अवैध वसूली की मांग  करने, ना देने पर जान से मारने की धमकी देने के एक सनसनी खेज मामले में एक आरोपित  को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन व दो सिम कार्ड बरामद किए हैं। इस आरोपित के खिलाफ थाना कसना, नॉएडा, फरीदाबाद के सेक्टर -8 में 1 व थाना सारन थाने में दो मुकदमें दर्ज हैं। अब इस आरोपित को सेंट्रल थाने में दर्ज केस में अरेस्ट किया गया हैं। 

पुलिस की माने तो फरीदाबाद के सेक्टर -15 में रहने वाले एक चार्टेड अकाउंट (सीए) ने सेंट्रल थाने में एक मुकदमा बीते 30 नवंबर -2020 को दर्ज करवाया था। इसमें शिकायतकर्ता ने कहा कि उनके मोबाइल पर एक शख्स का एक कॉल आया था जिसमें उसने उनसे अवैध वसूली की मांग की, जिस के ना देने पर गोली मार कर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद सेंट्रल थाने में अवैध वसूली की मांग की, ना देने पर  गोली मार कर जान से मारने की धमकी देना का केस दर्ज किया गया था। 

पुलिस ने जब इस केस की जांच शुरू की तो पता चला कि यह कॉल सिक्किम से आया था। जब वह फरीदाबाद के सेक्टर-15 के पार्क में आया तो पहले से घात लगाए पुलिस की टीम ने उसे धर दबोचा। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से एक देशी कट्टा,दो जिन्दा कारतूस, एक मोबाइल फोन व दो सिम कार्ड बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम अभिमन्यु उर्फ़ अभी निवासी पर्वतीया कालोनी , फरीदाबाद बताया। उसने यह भी बताया कि वह देशी कट्टा दिखा कर सीए से अवैध वसूली करना चाहता था।    
 

Related posts

रिटायर्ड कर्मचारी संघ जिला फरीदाबाद के सौजन्य से आज मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया।

Ajit Sinha

हत्या की कोशिश के एक सनसनीखेज मामले में अपराधी नितिन को मुठभेड़ के दौरान बाएं पैर में लगी गोली , पकड़ा गया।

Ajit Sinha

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने फरीदाबाद में आयोजित स्नेह भोज एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह में लिया जनता की सेवा का संकल्प।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!