Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच -30 ने खेड़ी रोड पर गोली चला कर फॉर्चूनर सवार सचिन को घायल करने के आरोपी मनोज मंगेरिया के छोटे भाई रोहित को किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : मेरी भाभी से व्हाट्सप्प पर सचिन बातचीत करता था इस लिए उस पर बीते 5 अक्टूबर को खेड़ी रोड पर सरेआम गोली चला कर उस पर कातिलाना हमला किया था। यह कहना हैं मनोज मंगरिया के छोटे भाई रोहित का जिसे आज क्राइम ब्रांच सेक्टर -30 ने नहरपार इलाके से गिरफतार किया हैं। पुलिस की मानें तो आरोपी रोहित के खिलाफ खेड़ी पुल थाना में भारतीय दंड सहिंता की धारा 323, 307, 506 के तहत मुकदमा दर्ज हैं।

क्राइम ब्रांच प्रभारी सतेंद्र रावल का कहना हैं कि ग्रेटर फरीदाबाद में दिन दहाड़े खेड़ी रोड पर बीते 5 अक्टूबर को सरेआम सचिन निवासी सदुवल्लापुर , मेरठ ,उत्तरप्रदेश पर ताबड़तोड़  गोलियां चलाई थी जिसमें से दो गोलिया सचिन को लगी थी एक गोली बाजू व दूसरी गोली उसकी टांग में लगी थी के आरोपी रोहित को आज गिरफ्तार किया गया हैं। उनका कहना हैं कि आरोपी रोहित ने  गहन  पूछताछ में बताया कि सचिन मेरी भाभी के रिश्ते में लगता और उसके साथ उसका एक प्लाट को लेकर पहले से ही झगड़ा चल रहा हैं
वावजूद इसके सचिन उसकी भाभी से व्हाट्सप्प पर बातचीत करता था जो उसको बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा था। इस कारण से उसके मन में सचिन के खिलाफ रंजिश था। उनका कहना हैं कि इस वजह से उसे उस समय गोली मार दी। जब वह अपने ऑफिस के लिए काले रंग की फॉर्चूनर गाडी में अकेला जा रहा था। इसके बाद घायल अवस्था में सचिन स्वंय अपनी फॉर्चूनर गाडी चला कर एक निजी  अस्पताल में ईलाज हेतु भर्ती हुआ था। उनका कहना हैं कि इस घटना में इस्तेमाल की गई एक पिस्तौल व कार को पुलिस ने बरामद कर लिया हैं।

Related posts

‘विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस’पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में अधिक पाई जाती है ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या.

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में तीन दिवसीय “ग्रांड दीवाली मेला -2024″का हुआ शानदार समापन, मेला मनोरंजन से रहा भरपूर -वीडियो देखें।

Ajit Sinha

एसीबी ने सहकारिता विभाग,हरियाणा का लगभग 100 करोड रुपए का घोटाला पकड़ते हुए 14 आरोपितों को पहुँचाया सलाखों के पीछे

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x