Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : सड़क हादसे में मारे गए पुलिस कर्मी अजीत सिंह के परिजनों को सीपी अभिताभ सिंह ढिल्लो ने 30 लाख रुपए का चेक सौपा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : पुलिस कमिश्नर अभिताभ सिंह ढिल्लो ने आज अपने सेक्टर -21 सी कार्यालय में सड़क हादसे में मारे गए हरियाणा पुलिस के उप -निरीक्षक अजीत सिंह की धर्मपत्नी शकुंतला देवी को 30 लाख रूपए का चेक सौपा। इस भावुक क्षण में उन्होंने परिजनों को पूरा भरोसा दिया की हर मुश्किल वक़्त में पुलिस प्रशासन उनके साथ हैं।
पुलिस कमिश्नर अभिताभ सिंह ढिल्लो ने आज श्रीमती शकुंतला देवी को कहा कि स्वर्गीय अजीत सिंह की कमी परिजनों के साथ -साथ पुलिस प्रशासन में सदा बनी रहेगी पर पुलिस प्रशासन द्वारा दिए गए 30 लाख रूपए की वित्तीय सहायता से माँ -बाप, बच्चों को काफी सहायता मिलेगी। उनका कहना हैं कि उप -निरीक्षक अजीत सिंह की पोस्टिंग गांव अटाली, थाना छायंसा में थी और 7 दिसंबर -2017 को सड़क पर चलते समय एक ट्रैक्टर -ट्रॉली की चपेट में आ गए थे जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। स्वर्गीय अजीत सिंह 30 मई 1960 का जन्म हुआ था और 1 जनवरी 1979 को हरियाणा पुलिस में भर्ती हुए थे।

Related posts

दवा कंपनियां ‘‘एंटीमैक्रोबियल रेजिस्टेंस’’ (एएमआर) के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए नई दवाऑ और वैक्सीन की खोज करें

Ajit Sinha

फरीदाबाद: महिला सशक्तिकरण है बदलते भारत की नई तस्वीर” : असीम गोयल

Ajit Sinha

इन्द्रखेल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें डॉक्टरों की कुशल टीम द्वारा 105 यूनिट रक्त एकत्रित किया। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x