Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: निर्धारित अवधि तक परिवार पहचान पत्र के इनकम वैरिफिकेशन कार्य को पूरा करें : एडीसी अपराजिता


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: एडीसी अपराजिता ने आज मंगलवार को लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में परिवार पहचान पत्र इनकम वेरीफाई विषय पर संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक ली।उन्होंने कहा कि जिला में परिवार पहचान पत्र में दर्ज पारिवारिक इनकम वेरिफिकेशन का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य में गठित टीमों के साथ सोशल वर्कर भी लगे हुए हैं। इनकम वेरिफिकेशन का कार्य बहुत ही महत्वपूर्ण है, इसलिए टीम के लीडर व सोशल वर्कर आपसी तालमेल के साथ इस कार्य को करें।

इस कार्य से सम्बंधित जिला की टीचरों को इनकम वेरीफाई के कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। अगर किसी स्तर पर कोई समस्या है तो तुरंत उनके संज्ञान में लाएं ताकि समस्या का समाधान जल्द किया जा सके।एडीसी अपराजिता ने कहा कि परिवार पहचान पत्र अंतर्गत जिला निवासियों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है।

अब केवल परिवार पहचान पत्र नंबर लोगों को याद करने की आवश्यकता होगी, क्योंकि लोगों को सभी प्रकार की जानकारी डिजिटल तरीके से मिल जाएगी। परिवार पहचान पत्र में इनकम वेरिफिकेशन का कार्य सभी अधिकारी  शत प्रतिशत करना सुनिश्चित करें। इस कार्य में सक्षम युवाओं का सहयोग भी लिया जा रहा है, ताकि कार्य तेजी से पूरा हो। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस कार्य में कोई भी लापरवाही नहीं बरतें।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग:इस ठंड की पहली बारिश आज रात लगभग 9 बजे शुरू हुई है,जो गरजती हुई बादल के साथ मूसलाधार बारिश।

Ajit Sinha

भारतीय प्रशासनिक सेवा के सात नवनियुक्त प्रशिक्षु अधिकारियों ने राज्यपाल  बंडारू दत्तात्रेय से शिष्टाचार भेंट की।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : विपुल गोयल के कार्यालय से हजारों में नहीं बल्कि सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ता में दीनबंधु छोटू राम के मूर्ति अनावरण में पहुंचे।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x