Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की अध्यक्षता में होगा दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:भारत के नवनियुक्त मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की अध्यक्षता में भारत के सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के साथ 4 व 5 मार्च को इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट, नई दिल्ली में दो दिवसीय सम्मेलन आयोजित होगा। ज्ञानेश कुमार के सीईसी के रूप में कार्यभार संभालने के बाद से यह पहला ऐसा सम्मेलन है। पहली बार सीईओ को निर्देश दिया गया है कि वे सम्मेलन में भाग लेने के लिए एक डीईओ और एक ईआरओ को नामित करें। वैधानिक प्राधिकरण के रूप में सीईओ, डीईओ और ईआरओ राज्य, जिला और विधानसभा क्षेत्र स्तर पर महत्वपूर्ण पदाधिकारी हैं।

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि यह दो दिवसीय सम्मेलन राज्य के चुनाव अधिकारियों को विचार मंथन व एक दूसरे के अनुभवों से सीखने का मंच प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि सम्मेलन के पहले दिन आधुनिक चुनाव प्रबंधन के प्रमुख क्षेत्रों पर चर्चा होगी जिसमें आईटी वास्तुकला, प्रभावी संचार, सोशल मीडिया पहुंच को बढ़ाना और चुनावी प्रक्रियाओं में विभिन्न पदाधिकारियों की वैधानिक भूमिका शामिल है।

दूसरे दिन राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के सीईओ पिछले दिन के विषयगत चर्चाओं पर अपनी-अपनी कार्य योजना प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने और स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के अपने संकल्प को दोहराता है। इस महत्वपूर्ण बैठक में प्राप्त निष्कर्ष भविष्य के चुनावी प्रबंधन को और प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध होंगे।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: सड़क हादसे का एक आरोपित 26 सालों के बाद पकड़ा गया, गया जेल।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: चंदावली सरपंच के साथ मारपीट के मामले में एक नाबालिग सहित तीन आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

लाॅकडाउन के दौरान कच्चा राशन,पका भोजन,मेडिकल हेल्प व अन्य करीब 12 तरह की सेवाओं के लिए मोबाइल एप बेहतर विकल्प: डीसी 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x