Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: तीन दिवसीय क्ले मॉडलिंग कार्यशाला का आयोजन


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए,फरीदाबाद के कंप्यूटर एप्लीकेशन्स विभाग द्वारा एनीमेशन और मल्टीमीडिया के विद्यार्थियों के लिए तीन दिवसीय क्ले मॉडलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को एनीमेशन और मल्टीमीडिया के क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना था। कार्यशाला का संचालन जानी-मानी एनिमेशन विशेषज्ञ नीतू ने किया तथा अपनी विशेषज्ञता साझा की। विभाग के अध्यक्ष प्रो. मंजीत सिंह और संकायाध्यक्ष प्रो. सीके नागपाल ने कार्यशाला की सराहना की।

कार्यशाला में नीतू ने एनिमेशन और मल्टीमीडिया के क्षेत्र में विद्यार्थियों के क्षमता की पहचान की तथा उन्हें सीखने के लिए प्रेरित किया। प्रो. मंजीत सिंह ने कहा कि विभाग विद्यार्थियों को सीखने के लिए बेहतर वातावरण एवं अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। तीन दिवसीय क्ले मॉडलिंग कार्यशाला का सफल आयोजन विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान और कौशल को बढ़ाने के लिए विभाग के प्रयासों का प्रमाण है। लिबरल आर्टस एवं मीडिया स्टडीज के डीन प्रो. अतुल मिश्रा ने भी कार्यशाला के आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की।

Related posts

फरीदाबाद:खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर के जन्मदिन पर क्षेत्र भर में आयोजित महा उत्सव में राहुल यादव की हुई बल्ले- बल्ले-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

एक्सटॉर्शन के मामले में अरेस्ट आरोपित ने बरामदगी के दौरान पुलिस की पिस्टल छीन पुलिस पर किया था फायर, मुठभेड़ में आरोपित घायल

Ajit Sinha

दिल्ली में नौकरी करने वालों के लिए बदरपुर बॉर्डर पर नो एंट्री

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x