Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: नगर निगम चुनाव के लिए वार्डों के आरक्षण का कार्य पूरा- डीसी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: उपायुक्त जितेंद्र यादव की अध्यक्षता में आज मंगलवार को निदेशक शहरी स्थानीय निकाय विभाग द्वारा गठित की गई एडहॉक बॉडी कमेटी की मीटिंग  लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित की गई। मीटिंग में नगर निगम चुनाव के लिए विभिन्न वार्डों के लिए आरक्षित वर्ग का ड्रा ऑफ लॉट निकाला गया।              

ड्रा ऑफ लॉट   के द्वारा नगर निगम के 45 वार्डों में वार्ड नंबर 2,12, 14,18 व 32 को एससी वर्ग के लिए आरक्षित किया गया और इनमें वार्ड नंबर- 12 व 18 एससी महिला के लिए आरक्षित रहेंगे। वार्ड नंबर 5 व 33 को बीसी वर्ग के लिए आरक्षित किया गया। वार्ड नंबर- 3,4,9,17, 19, 22, 23,26,27, 37,38,44 व 45 को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया। वहीं सामान्य वर्ग के लिए वार्ड नंबर 1,6, 7,8,10, 11,13,15, 16,20,21, 24,25,28, 29, 30,31,34, 35, 36,39, 40, 41, 42 व 4 3 को रखा गया।             

इस दौरान उपायुक्त जितेंद्र यादव ने बताया कि एडहाक कमेटी द्वारा वार्डों के आरक्षण को ड्रा ऑफ लॉट के माध्यम से पूर्ण पारदर्शिता के साथ किया गया है। उन्होंने कहा कि पूरी गतिविधि के विडियोग्राफी करवाई गई और सभी सदस्यों के सामने ही पूरी कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य पूर्ण पारदर्शिता के साथ नगर निगम चुनाव के संबंधित  गतिविधियों को संपन्न करवाना है। इस दौरान मीटिंग में एडीसी मोहम्मद इमरान रजा, जिला परिषद के सीईओ सतेंद्र दुहन , नगर निगम के संयुक्त आयुक्त अनिल यादव, सीटीएम नसीब कुमार, निवर्तमान मेयर सुमन बाला सहित एडहाक कमेटी के सभी सदस्य मौजूद थे।

Related posts

फरीदाबाद :कथावाचक मुरारी बापू द्वारा किए जा रहे श्रीराम कथा में तीसरे दिन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा, शारदा राठौर,लखन सिंगला हुए शामिल।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बिट्टू बजरंगी को धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक नाबालिक को अभीरक्षा में लेकर भेजा बाल सुधार गृह

Ajit Sinha

उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पंचायती जमीन पर अवैध कब्जे करवाने के आरोप में सरपंच को किया सस्पेंड।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x