Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: हर रविवार को लगेगा खाद्य एंव आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर का खुला दरबार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:हरियाणा सरकार के खाद्य एंव आपूर्ति राज्यमंत्री राजेश नागर ने आज अपने निवास स्थान भतोला में लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया बाकी समस्याओं के लिए अधिकारियों की जवाबदेही तय की। मंत्री राजेश नागर ने बताया कि हर रविवार को उनके निवास स्थान पर खुला दरबार लगेगा, जिसमें जनता अपनी समस्याएं लेकर आ सकती है। इस मौके पर विभिन्न अधिकारी मौजूद रहते हैं और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को दूरभाष के जरिए भी संपर्क किया जाता है।

मंत्री नागर ने कहा कि जनता की सेवा के लिए हम सरकार में आए हैं। जनता ने अपनी सेवा के लिए यह सरकार चुनी है। इसलिए हम जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वह लोगों की सेवा में किसी प्रकार की कोताही ना बरतें। वह प्रयास करें कि जनता को उनके दरबार में आने की जरूरत ही ना पड़े। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को अपनी सीटों पर बैठने के निर्देश दिए गए हैं वहीं क्षेत्र में चल रहे कार्यों की भी लगातार निगरानी करने को कहा गया है।

मंत्री राजेश नागर ने आज अधिकांश मिली समस्याएं मौके पर ही निपटा दी, वहीं कुछ अन्य कार्यों में अधिकारियों को समयबद्ध किया गया है। आज रविवार को सैकड़ों की संख्या में लोग मंत्री राजेश नागर के भतोला निवास पर पहुंचे और अपनी समस्याएं बताईं। बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी यहां पहुंचे जिन्होंने उन्हें मंत्री बनने की भी बधाई दी है। राजेश नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम नायब सैनी के नेतृत्व में हम हरियाणा को विकसित हरियाणा बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं और हमारा मूल मंत्र अंत्योदय अंतिम पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक शासन पहुंचाने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। इसमें हमारे सीएम नायब सिंह सैनी बहुत ही दरिया दिल हैं और हर विकास कार्य के लिए उनकी ओर से खजाने के मुंह खोले गए हैं।

Related posts

फ़रीदाबाद में अद्वितीय फ़्री वैक्सिनेशन कैम्प, फ़्री तुलसी वितरण,फ़्री आक्सी मीटर, फ़्री थर्मामीटर व फ़्री मास्क का वितरण

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मेले की चौपाल कलाकारों के हुनर को प्रदर्शित करने का एक अच्छा मंच

Ajit Sinha

हरियाणा: गृहमंत्री अनिल विज ने आज प्रदेश के सभी पुलिस आयुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों को सख्ती बरतने के दिए निर्देश

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x