Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: तिगांव ब्लॉक समिति की वाइस चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित,शशि को पद से हटाया गया


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:तिगांव ब्लॉक समिति की वाइस चेयरमैन भैंसरावली निवासी शशि के खिलाफ आज मंगलवार को अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया। प्रस्ताव पारित होने पर उन्हें  तत्काल  पद से हटा दिया गया। शशि के विरोध में 12 मत पड़े, जबकि पक्ष में केवल 4 मत मिले। वाइस चेयरमैन शशि केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर की खास समर्थक मानी जाती हैं। सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय की छठी मंजिल के कान्फ्रेंस हाल में मंगलवार दोपहर एडीसी साहिल  गुप्ता व बीडीपीओ अजीत सिंह की मौजूदगी में अविश्वास प्रस्ताव के लिए वोटिंग हुई। वाइस चेयरमैन के खिलाफ 12 सदस्यों ने मत दिया। जबकि उनके पक्ष में कुल चार मत ही पड़े। अविश्वास प्रस्ताव के दौरान तिगांव ब्लॉक समिति के सभी 16 सदस्य मौजूद रहे। वाइस चेयरमैन की कार्यशैली से समिति के दर्जन भर सदस्य काफी समय  से असंतुष्ट चल रहे थे। इस बारे में  असंतुष्ट 12 सदस्यों ने पिछले दिनों डीसी विक्रम सिंह से मुलाकात की थी। जिस पर डीसी ने सभी सदस्यों से शपथ पत्र देने को कहा। शपथ पत्र लेने के बाद प्रशासन की ओर से अविश्वास प्रस्ताव के लिए तारीख तय की गई। तय समय अनुसार 2 बजे सदस्य लघु सचिवालय पहुंच गए और गुप्त मतदान हुआ। बीडीपीओ अजीत सिंह ने बताया कि वाइस चेयरमैन शशि मूलरूप से भैंसरावली गांव की रहने वाली हैं। हैं। वह ब्लॉक समिति के वार्ड नंबर तीन से सदस्य है।

Related posts

फरीदाबाद: स्वास्थ्य सेवाओं में मील का पत्थर साबित होगा मां अमृता आनंदमयी अस्पताल : मनोहर लाल

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जन्मदिन पर सुमित गौड़ लिया जनता के मुद्दे को और जोर-शोर से उठाने का संकल्प।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :नये प्रौद्योगिकीय बदलावों के अनुरूप विश्वविद्यालय करेगा पाठ्यक्रमों में सुधारः कुलपति प्रो. दिनेश कुमार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x