Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: एक दर्जन से अधिक बैंकट हॉल के फ्रंटों पर चला नगर निगम का पंजा, किया ध्वस्त।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: एनआईटी नगर निगम के तोड़फोड़ दस्ते की टीम ने आज बुधवार को एनएच-2 की पंचकुइया रोड से लेकर हार्डवेयर चौक तक लगभग एक दर्जन बैंकट हॉल के फ्रंटों को चार अर्थमूवर मशीनों से धवस्त कर दिया। यह सभी बैंकट हॉल के फ्रंट सरकारी जमीनों पर अवैध रूप से बने हुए थे। यह तोड़फोड़ की कार्रवाई भारी पुलिस बल के साए में की गई है। आज ये जानकारी निगम के एसडीओ सुरेंद्र हुड्डा ने दी है।

एसडीओ सुरेंद्र हुड्डा ने कहा कि आज उनके नेतृत्व में उनकी टीम ने एनएच -2 के पंचकुइयां रोड से लेकर हार्ड वेयर चौक तक लगभग एक दर्जन बैंकट हॉल बने हुए है, जिन्होंने अवैध रूप से लगभग 35 से 40 फुट तक रोड की जमीनों पर कब्ज़ा करके अपना शानदार फ्रंट बनाए हुए थे, को आज बुधवार को चार अर्थमूवर मशीनों की सहायता से धवस्त कर दिया है। सवाल के जवाब में उनका कहना है कि बैकेट हॉल के सभी फ्रंट सरकारी जमीनों पर अवैध रूप से बने हुए थे। अब इस सरकारी जमीनों पर नई सड़क बनाई जाएगी।

Related posts

फरीदाबाद: कौशल विकास केंद्रों के साथ-साथ 15 नई आईटीआई शुरू की है और 19 नई आईटीआई शुरू करने की दिशा में कार्य चल रहा है, विपुल ।

Ajit Sinha

पदभार संभालते ही डीजीपी अजय सिंघल का एक्शन मोड: 700 से अधिक अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बत्रा हॉस्पिटल जल्द ही ग्रीन फील्ड में ओपीडी सेवा शुरू करने जा रहा हैं, एमडी एससीएल गुप्ता और प्रधान वीरेंद्र की हुई मीटिंग।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x