Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: विधायक राजेश नागर ने निगम आयुक्त जितेंद्र दहिया संग की समीक्षा बैठक

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:तिगांव के भाजपा विधायक राजेश नागर ने आज नगर निगम आयुक्त जितेंद्र दहिया एवं अन्य अधिकारियों संग समीक्षा बैठक की। नागर ने कहा कि हर हफ्ते किसी न किसी विभाग के साथ बैठक कर तिगांव विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देना हमारा उद्देश्य है। सेक्टर- 16 स्थित सर्किट हाउस में हुई इस बैठक में विधायक राजेश नागर ने निगम आयुक्त जितेंद्र दहिया को अपनी प्राथमिकताओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि तिगांव विधानसभा क्षेत्र के अनेक कार्यों की गति को बढ़ाए जाने की जरूरत है जिससे कि हम उन्हें समय पर लोगों को सौंप सकें। इसके अलावा ऐसे अनेक प्रोजेक्ट हैं जिनके लिए धन का भी इंतजार नहीं करना है उन्हें तुरंत प्रभाव से टेंडर करवा कर शुरू करवाएं।

उन्होंने कहा कि विधानसभा का एक एक मतदाता हरियाणा सरकार का हिस्सा है। इसलिए हम हर क्षेत्र तक विकास को लेकर जाएंगे। इसके साथ ही हाल ही में निगम में शामिल हुए गांवों में भी विकास की गति को बढ़ाने पर हमारा फोकस है। जिसके लिए आज की बैठक बहुत महत्वपूर्ण नतीजे लेकर आएगी। विधायक राजेश नागर ने बताया कि पिछली बैठक आयुक्त की अनुपस्थिति में हुई थी जिस कारण कुछ निर्णय नहीं ले पाए थे लेकिन आज की बैठक में कई निर्णय लिए गए हैं और आयुक्त ने अपने अधीनस्थों को विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की ढील न बरतने के निर्देश दिए हैं। आयुक्त जितेंद्र दहिया ने भी बताया कि हाल ही में नगर निगम में शामिल हुए गांवों में विकास को गति देना उनकी प्राथमिकता होगी। इन गांवों में रहने वाले लाखों लोगों को शहरी सुविधाएं देने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं और इस कार्य में हम विधायक के साथ समन्वय कर काम कर रहे हैं।गौरतलब है कि एक हफ्ते पहले निगम के अधीक्षक अभियंता के साथ हुई बैठक में ही विकास कार्यों पर चर्चा हुई थी और उनको बता दिया गया था कि अगले हफ्ते इन सभी कार्यों की समीक्षा बैठक होगी। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आज की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें निगम आयुक्त के अलावा कार्यकारी अभियंता ओमदत्त सहित कई एसडीओ व जेई भी मौके पर मौजूद रहे।

Related posts

फिरौती के लिए स्कूल और पेट्रोल पंप मालिक के अपहरण के मामले में टेकचंद गैंग के गुर्गे को क्राइम ब्रांच -17 ने किया अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद: थाना शहर व महिला थाना बल्लभगढ़ की संयुक्त टीम ने ओयो होटल में की छापेमारी, 5 लड़की और 6 लड़के पकडे हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : पलवल के गांव दीघौट में आज दो लकड़ों को हमलाबारों ने गोलियों से भून डाला, एक लड़के की मौत,दूसरा लड़का गंभीर।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x