Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: जे.सी. बोस विश्वविद्यालय के छात्रों को उनके अभिनव योगदान के लिए जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव ने सम्मानित किया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के स्टूडेंट वालंटियर्स की एक टीम जिसे ‘टीम उम्मीद’ के नाम से जाना जाता है, को जिला प्रशासन द्वारा कोविड-19 महामारी के दौरान ऑक्सीजन रिफिलिंग प्रबंधन प्रणाली के कार्यान्वयन में योगदान के लिए प्रशंसा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ऑक्सीजन रिफिलिंग प्रबंधन प्रणाली में विश्वविद्यालय के स्टूडेंट वालंटियर्स के योगदान की राज्य सरकार द्वारा भी सराहना की गई थी।

फरीदाबाद के उपायुक्त जितेंद्र यादव ने लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में टीम को सम्मानित किया तथा विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों से शहर से संबंधित विभिन्न समस्याओं के लिए तकनीकी और अभिनव समाधान प्रदान करने का आह्वान किया।

महामारी के दौरान जिला प्रशासन को सहयोग प्रदान करने के लिए विश्वविद्यालय का आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं की भागीदारी अच्छे और प्रभावी शासन की कुंजी है और ऐसे कई क्षेत्र हैं जहां छात्र तकनीकी एवं अभिनव समाधानों द्वारा जमीनी स्तर पर नीतियों को लागू करने में प्रशासन की मदद कर सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान स्टूडेंट वालंटियर्स ने स्मार्ट डस्टबिन और शहरी प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए आईओटी आधारित समाधान की दो परियोजनाओं पर प्रस्तुति भी दी।

स्मार्ट डस्टबिन कॉन्टैक्टलेस सेंसर आधारित डस्टबिन परियोजना है जो कूड़ेदान के लगभग भर जाने पर संकेत या संदेश देता है। इसी तरह स्टूडेंट वालंटियर्स द्वारा 2-3 स्वास्थ्य केंद्रों का सर्वेक्षण किया गया है और रोगियों की भीड़ को कम करने के लिए नवीन और स्मार्ट समाधानों की पहचान की है।

उपायुक्त ने स्टूडेंट वालंटियर्स द्वारा प्रस्तुत किए गए विचारों से प्रभावित होकर छात्रों को इन परियोजनाओं को विश्वविद्यालय परिसर क्षेत्र के निकट छोटे पैमाने पर लागू करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी इन परियोजनाओं की सफलता का मूल्यांकन करें और यदि यह सकारात्मक परिणाम देती है, तो प्रशासन इन परियोजनाओं को शहर में पायलट परियोजना के रूप में लागू करने के लिए अपनाएगा।बैठक में इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के अध्यक्ष प्रो. प्रदीप डिमारी, प्रो. मुनीश वशिष्ठ, प्रो. नीलम तुर्क और फैकल्टी समन्वयक डॉ. रश्मी चावला, संगीता ढुल और मंजू कुमारी भी मौजूद थीं।

Related posts

ग्रीन फील्ड कॉलोनी में प्लॉटों की रजिस्ट्री 2 सालों से हैं बंद,पलायन कर चुके हैं काफी बिल्डर लोग, 987 प्लॉटों की रजिस्ट्री होने है, जो पेंडिंग है।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 7 आईएएस और 10 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नए साल के जश्न, मस्ती की आड़ में जो लोग सड़कों पर हुड़दंग मचाएगा, सीधे हवालात में जाएगा- डा. अर्पित जैन    

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x