Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: जिला प्रशासन ने की पूरी पंचायत चुनाव की तैयारियां: विक्रम सिंह

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से फेयर फ्री सम्पन्न करवाने के लिए हरियाणा निर्वाचन आयोग द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि  पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के मद्देनजर  एआरओ तथा नोडल अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए हैं  कि चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता की दृढ़ता से पालना की जा रही है ।

उन्होंने आगे बताया कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए नोडल अधिकारियों को उनकी ड्यूटी को लेकर जरूरी निर्देश दिए गए हैं।सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कम एडीसी अपराजिता ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के लिए जिला परिषद के डीसी कार्यालय के कोर्ट रूम 108 में आज शनिवार 5 नवम्बर से हरियाणा पंचायती राज अधिनियम-1994 के तहत नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। जो कि 11 नवंबर तक जिला परिषद सदस्यों के लिए नामांकन दाखिल किए जा सकते हैं। उन्होंने आगे बताया कि  पंचायत समिति  सदस्यों फरीदाबाद ब्लाक के लिए डीडीपीओ कार्यालय सैक्टर-16 फरीदाबाद में, पंचायत समिति बल्लभगढ़ के लिए डीडीपीओ कार्यालय बल्लभगढ़ में और पंचायत समिति तिगांव  के सदस्यों के लिए डीडीपीओ कार्यालय तिगांव  में नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।

सरपंच और पंच पदों के लिए सम्बन्धित ग्राम पंचायत के गांव में नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एवं नोडल अधिकारी  कम सीईओ जिला परिषद श्रीमती सुमन भाकर ने बताया कि जिला परिषद सदस्यों के लिए नामांकन पत्र लेने का कार्यक्रम हरियाणा निर्वाचन आयोग द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार शुरू कर दिया गया है। आजशनिवार को लोग नामांकन फार्म भी लेकर गए हैं। उन्होंने आगे  बताया कि नामांकन प्रकिया के दौरान 06 व 08 नवंबर को सरकारी अवकाश रहेगा, इसलिए दो दिन नामांकन नहीं होंगे। नामांकन पत्रों की जांच 12 नवंबर को होगी और उम्मीदवार 14 नवंबर की सायं 3 बजे तक अपने नामांकन वापिस ले सकते हैं।

Related posts

फरीदाबाद: दोस्त को शराब पिलाकर एक लाख रूपए नगद और सोने की चेन छीन ने के आरोपित दो दोस्तों को पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: दिल्ली के रहने वाले दो लड़को को चाकुओं से गोदा, एक लड़के की मौत, दूसरा लड़का गंभीर- आरोपितों की तलश में जुटी पुलिस।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सक्षम चैरिटेबल ट्रस्ट ने जरूरतमंद लोगों में राशन का किट वितरण किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x