Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता की टीम ने आज अवैध रूप से चल रही ड्राइंग यूनिट का किया औचक निरीक्षण -नोटिस जारी।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता व प्रदूषण विभाग फरीदाबाद की संयुक्त टीम ने आज गौछी के जीवन नगर अवैध रूप से चल रही एक ड्राइंग यूनिट में औचक निरीक्षण किया, जिसमें काफी खामियां मिली हैं, और कंपनी ने प्रदूषण विभाग से कोई अनुमति नहीं ली हैं। इस लिए जल्द ही प्रदूषण विभाग द्वारा ड्राइंग यूनिट के मालिक को नोटिस जारी किया जाएगा , और कार्रवाई की गति और आगे बढ़ाई जाएगी।

डीएसपी राजेश चेची ने आज जानकारी देते हुए बताया कि आज मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद को गुप्त सूचना मिली कि गोछी सोहना रोड थाना मुजेसर में एक डाइंग यूनिट अवैध रूप से चल रही है, जिन्होंने प्रदूषण विभाग से भी कोई अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं लिया हुआ है। इस पर उज्जवल सिंह एसडी ओ. पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड फरीदाबाद की संयुक्त टीम द्वारा उपरोक्त डाइंग यूनिट को चेक किया गया। उनका कहना हैं कि निरीक्षण पर पाया गया कि M/s एबी टैक्सटाइल प्लॉट नंबर 17 जीवन नगर पार्ट 2 गोछि सोहना रोड द्वारा  प्रदूषण विभाग से कोई अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं लिया हुआ है। इनके द्वारा कपड़े की रंगाई के लिए पानी का उपयोग करके सीवर  लाइन में डाला जाता मिला।इस संबंध में उज्जवल सिंह एसडीओ पोलूशन कंट्रोल बोर्ड फरीदाबाद द्वारा मौका पर ही औपचारिकता पूरी कर ली गई है तथा आगामी कार्रवाई के लिए नियमानुसार नोटिस जारी किया जाएगा।

Related posts

कांग्रेस की तुष्टिकरण और माओवादी सोच देश के लिए खतरनाक : कृष्णपाल गुर्जर

Ajit Sinha

फरीदाबाद: 20 सालों से बेसमेंट में चलाई जा रही कमर्शियल गतिविधियों पर हुड्डा का नोटिस भेजने का क्या मतलब है, जनता सब जानती है-वीडियो सुने मे।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: टेक्नो फेस्ट -2024 में छात्रों को नवाचारिक तकनीकी विकास के लिए किया प्रेरित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x