Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: भाजपा नेता जगदीश भाटिया ने दी मुख्यमंत्री मनोहर लाल को जन्मदिन की बधाई।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के जन्मदिवस पर उन्हें शुभकामना देने वालों का ताता लगा हुआ है। इसी कड़ी में आज उन्हें हरियाणा प्रदेश भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जगदीश भाटिया ने भी बधाई संदेश प्रेषित किया है। भाटिया ने मुख्यमंत्री को फोन करके विशेष तौर पर जन्म दिवस की बधाई दी है। भाटिया ने कहा कि हरियाणा प्रदेश को मनोहर लाल खट्टर के रूप में  यशस्वी मुख्यमंत्री मिले हैं. जिन्होंने अपने कार्यकाल में पूरे प्रदेश की कायापलट कर दी है। 

आज हरियाणा प्रदेश में लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ दिया गया है।  सबका साथ सबका विकास मूल मंत्र पर चलते हुए खट्टर ने हरियाणा प्रदेश को नई ऊंचाई पर पहुंचाया है। भाटिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने कुशल नेतृत्व में भ्रष्टाचार को समाप्त कर आम आदमी तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया है।  आज प्रदेश में नौकरियां बेची नहीं जाती बल्कि ईमानदारी और योग्यता के आधार पर मिलती हैं। भाटिया ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति तक विकास की हवा पहुंची है।  यही वजह है कि हरियाणा में दूसरी बार मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनी है तथा अब तीसरी बार भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा में भाजपा की सरकार बनेगी।  भाटिया ने कहा कि मैं अपनी ओर से एक बार पुनः मुख्यमंत्री हरियाणा को  उनके जन्मदिवस पर बधाई  देता हूं

Related posts

फरीदाबाद: धंसी हुई सड़क को ठीक न करने वाले सम्बन्धित अधिकारी को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड किया जाए, उसपर fir दर्ज हो।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :कांग्रेस पार्टी के लोकसभा चुनाव के उम्मीदवार पूर्व मंत्री चौ. महेंद्र प्रताप सिंह हो सकते हैं के नाम पर सहमति बनने की खबर हैं, सूत्र ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने अपने गाडी से लालबत्ती व मेयर सुमन बाला ने पीलीबत्ती हटाई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x