Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: मारपीट की वायरल वीडियो में फरार चल रहे दोनों आरोपित अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: मारपीट की वायरल वीडियो में फरार चल रहे दोनों आरोपित अर्जुन और निक्की को ओल्ड फरीदाबाद थाना पुलिस की टीम ने बीती रात साईं धर्म कांटा बाईपास रोड से अरेस्ट किया हैं, अरेस्ट किए गए आरोपितों के पास से पुलिस ने लोहे की रॉड और डंडा बरामद किया हैं।  

पुलिस की माने तो मारपीट की वायरल वीडियो मामले में जानकारी देते हुए बताया कि फरार चल रहे आरोपित अर्जुन और निक्की को ओल्ड फरीदाबाद थाना प्रबंधक इंस्पेक्टर दिनेश और उनकी  टीम ने बाईपास रोड साईं, नजदीक धर्मकांटा से बीती रात अरेस्ट  किया था। अरेस्ट  आरोपित मुख्य आरोपित  अर्जुन न्यू बसेलवा कॉलोनी में और निक्की राजीव कॉलोनी ओल्ड फरीदाबाद में रहता हैं।पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अर्जुन की सप्लीमेंट्री की दुकान है। जो तीनों आरोपित  एक दूसरे को जिम में आने जाने पर जानते हैं। आरोपित  अर्जुन और निक्की को आज अदालत पेश करके बंद नीमका जेल भेज दिया गया है। आरोपित  साहिल को ERV टीम ने मौके से ही अरेस्ट  कर  लिया था। जिसे पूछताछ पूरी होने उपरांत कल ही अदालत में पेश करके नीमका जेल भेज दिया गया था।

Related posts

फरीदाबाद : नगर निगम प्रशासन ने सैनिक कालोनी में अवैध रूप से बनाई गई एक तीन मंजिला ईमारत को मलबे में किया तब्दील।

Ajit Sinha

पलवल ब्रेकिंग:1.5 करोड़ रूपए के गांजा पत्ती के साथ दो तस्करों को पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

पुलिस मुठभेड़ में गोली लागने से 25 हज़ार का इनामी बदमाश सलमान घायल, कई मुकदमें में बांछित था।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x