Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

फरीदाबाद: दो दिन की बरसात से बदहाल हुई भाजपाईयों की स्वयंभू स्मार्ट सिटी : सुमित गौड़

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: पिछले दो दिनों की बरसात के चलते स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में भाजपा सरकार के विकास की पोल पूरी तरह से खुल गई है। भाजपा की स्वयंभू स्मार्ट सिटी के सेक्टर ,कॉलोनी सहित मुख्य मार्ग जलमग्न हो गए, जिससे आम जनता को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ती है। जलभराव के चलते लोगों को हो रही समस्याओं को लेकर हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ सहित अन्य कांग्रेसजनों ने सेक्टर-16 स्थित साईं बाबा मंदिर के समक्ष भरे पानी में नाव चलाकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश प्रवक्ता नीरज गुप्ता, सोशल एक्टिविस्ट अमरजीत, अनिल कुमार नेताजी, एडवोकेट गौतम नारायण सिंह, प्रमुख समाजसेवी प्रदीप भट्ट, ओपी शर्मा, ओमपाल शर्मा, उमेद सिंह आदि मौजूद थे।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुमित गौड़ ने कहा कि भाजपा सरकार केवल लोगों को धर्म और जाति के नाम पर बांट रही है, उसे विकास से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि दो दिन की बरसात ने फरीदाबाद, बल्लभगढ़, बडखल, तिगांव एनआईटी में बुरा हाल कर दिया है, कोई ऐसी सडक़ नहीं है, जिस पर पानी न भरा हो। सेक्टर, कालोनियों व राजमार्गाे पर हालात बद से बदत्तर है, मिनटों का सफर लोग घण्टों में तय करने को मजबूर है, गाडियां खराब हो रही है, एक जवान लडक़े की पानी में डूबकर मौत हो गई है, जबकि भाजपा नेता विकास की बड़ी-बड़ी बातें करके लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे है।

गौड़ ने कहा कि देश के साथ-साथ हरियाणा में पिछले आठ सालों से भाजपा सरकार है, आठ सालों में विकास के नाम पर कोई काम नहीं हुआ, कांग्रेस सरकार ने फरीदाबाद में इतनी विकास की परियोजनाएं दी, जिसका आज भी लोग लाभ उठा रहे है, लेकिन भाजपा ने केवल कागजों में विकास करके जनता की खून पसीने की कमाई को भ्रष्टाचार के माध्यम से डकारने का काम किया है। उन्होंने कहा कि विकास न होने के चलते ही भाजपा सरकार नगर निगम के चुनाव करवाने से भी डर रही है, इन चुनावों को तय समय सीमा से आठ माह ऊपर हो चुके है। सुमित गौड़ ने सरकार व प्रशासन को चेताते हुए कहा कि अगर जल्द ही टूटी सड़कों की मरम्मत व जल निकासी के उचित इंतजामात नहीं किए गए तो कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करने से भी गुरेज नहीं करेंगे।

Related posts

बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा की उपस्थिति में भाजपा के चुनाव प्रबंधन के 300 प्रमुख कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई।

Ajit Sinha

अल-फलाह यूनिवर्सिटी धौज, फरीदाबाद में एक संदिग्ध ब्रेजा कार की जांच जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा की जा रही है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ने भाजपा पार्षद जयवीर खटाना को चेताया, जनता के समक्ष खोंलेंगे काले कारनामों की पोल-देखें वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x