Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक हरियाणा

फरीदाबाद: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ॐ प्रकाश धनकड़ ने जिला परिषद व नगर निगम चुनाव की तैयारियों के दिए निर्देश

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि संगठन के हर कार्यकर्ता के साथ संवाद करना बहुत जरूरी है। उन्होंने संवाद को ही जीत का मंत्र बताते हुए कहा कि संवाद से न केवल संगठन मजबूत रहता है बल्कि चुनाव जीतना भी आसान हो जाता है। धनखड़ ने मंगलवार को फरीदाबाद के कन्वेंशन हाल में आयोजित शक्ति केंद्र प्रमुखों की जिला स्तरीय कार्याशाला में इस बात पर संतोष भी जताया कि भाजपा के शक्ति केंद्र प्रदेश में मजबूत स्थिति में हैं। इस मौके पर उन्होंने ”हर घर तिरंगा” अभियान, जिला पंचायत चुनाव व नगर निगम चुनाव को लेकर शक्ति केंद्र प्रमुखों को अभी से तैयारियों में जुट जाने को कहा। कार्यशाला में संगठन प्रदेश महामंत्री रविन्द्र राजू, जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, जिला महामंत्री मूलचंद मित्तल व आरएन सिंह मुख्य तौर पर उपस्थित रहे।

ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि हमारे लिए हमेशा देश सर्वोपरि है। धारा 370 को तोड़ना और जम्मू कश्मीर का भारत में विलय करना तथा भारत को परमाणु शक्ति से सम्पन्न करने की बात हम जनसंघ के समय से करते आ रहे हैं। अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाना हमारा एजेंडा रहा है। कार्यशाला में धनखड़ ने शक्ति केंद्र प्रमुखों को उनके दायित्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बूथ प्रमुख का सबसे पहला काम अपने बूथ को मजबूत करना है। बूथ पर वोट प्रबंधन अच्छा है तो आप बूथ नहीं हार सकते। उन्होंने कहा कि त्रिदेव के साथ पन्ना प्रमुख और बूथ समिति को सक्रिय करना बहुत जरुरी है। धनखड़ ने कहा कि हर बूथ पर एक अच्छे कार्यकर्त्ता को बीएलए-2 की जिम्मेदारी देने से बूथ और सशक्त होगा।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बूथ समिति, पन्ना प्रमुख और शक्ति केंद्र प्रमुख के मजबूत होने के कारण भाजपा ने चुनाव जीते और केंद्र व प्रदेश में सरकारी बनाई। भारतीय जनता पार्टी के लिए देश सर्वोपरि है। व्यक्ति से उपर देश है। धनखड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि वे देश को मजबूत कर रहे हैं और हम शक्ति केंद्रों को मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दीन दयाल उपाध्याय के अंत्योदय के मूल मंत्र पर चलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके सपने को साकार कर रहे हैं।

धनखड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य अंतिम लाइन में खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है, और इसी संकल्प के साथ हरियाणा में भी भाजपा आगे बढ़ रही है। आज पीएम मोदी और सीएम मनोहर के समय में जनता को सीधा लाभ मिल रहा है और बैंक खातों में योजनाओं की रकम सीधे पहुंच रही है। धनखड़ ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि ज़िला परिषद और नगर निगम के चुनाव होने वाले हैं, इसलिए इसकी तैयारियों में अभी से जुट जाएं। बूथ पर कम से कम 55 प्रतिशत वोटों को अपने पक्ष में करना है।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमें अपने इतिहास के बुरे दिनों को भी याद रखना चाहिए ताकि उनसे सीख लेकर हम भविष्य की तैयारियां कर सकें। धनखड़ ने कहा विभाजन की विभीषिका को हमें याद रखना चाहिए और अमृत महोत्सव में अपने उन शहीदों को याद करना चाहिए जिन्हें कांग्रेस ने अपने स्वार्थ के कारण भुला दिया। देश की आज़ादी के लिए 3 लाख 27 हज़ार लोगों ने बलिदान दिया है, जिसमें 850 लोग हरियाणा के हैं। आज़ादी का अमृत महोत्सव उन सबकों याद करने का समय है। आजादी के अमृत महोत्सव पर हम सभी को अपने घर पर झंडा फहराने पर गौरवान्वित होना चहिये। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा 10 लाख घरों पर तिरंगा फहराएगी। धनखड़ ने सूरजकुंड में प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग के लिए फरीदाबाद भाजपा के कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।

Related posts

फरीदाबाद: महात्वाकांक्षा टीम द्वारा कला प्रतियोगिता आयोजित

Ajit Sinha

सूरजकुंड रोड स्थित ईडन गार्डन के मालिक प्रणव मल्होत्रा सहित छह लोगों पर सूरजकुंड थाने में करोड़ों की धोखाधड़ी का केस दर्ज। 

Ajit Sinha

मुख्य सचिव ने बोर्डों, निगमों और विश्वविद्यालयों को एचआरएमएस पर कर्मचारियों का डेटा अपडेट करने के दिए निर्देश

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x