Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

फरीदाबाद :बीजेपी नेता लोगों को कर रहे हैं गुमराह, हमें इनसे जनता को है बचाना, विजय प्रताप

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद: जिला युवा कांग्रेस द्वारा पृथला स्थित एसआरएस बैंक्वेट में इंदिरा गांधी के जन्म शताब्दी  वर्ष के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। नारी सम्मान एवं युवा संकल्प के नाम से किए गए इस कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय प्रताप मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन कुंडू ने की। वहीं विशिष्ठ अतिथि के रुप में राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी हरियाणा केशव यादव और प्रदेश उपाध्यक्ष एवं फरीदाबाद प्रभारी खुशबू मंगला मौजूद थे। कार्यक्रम का आयोजन व संचालन जिला युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष तरुण तेवतिया द्वारा किया गया।
इस दौरान वियज प्रताप ने कहा कि पुराने समय से ही नारी व परुष का स्थान बराबर था। यही कारण था कि युवितयों को स्वयंवर के माध्यम से खुद अपना पति चुनने का अधिकार था। बीच में नारियों की स्वतंत्रता कहीं खो गई थी, लेकिन इंदिरा गांधी जैसी महिलाओं ने एक बार फिर से उसके सम्मान को वापस लाने का कार्य किया है। उन्हें देश के सबसे सशक्त प्रधानमंत्री का गौरव प्राप्त है। खुद अटल बिहारी वाजपेयी ने उन्हें मां दुर्गा की संज्ञा दी थी। विजय प्रताप ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी नेता जनविरोधी योजनाओं के नाम पर जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। यूवा कांग्रेस के साथी लोगों को उनके बहकावे में आने से बचें । प्रदेशाध्यक्ष सचिन कुंडू ने कहा कि चुनाव के समय किए गए किसी भी वायदे को बीजेपी ने पूरा नहीं किया है। बीजेपी नेताओं ने कहा था कि हम युवाओं को रोजगार देंगे और बेरोजगारों को 9 हजार रुपये गुजारा भत्ता दिया जाएगा। अभी तक सरकार ने युवाओं न तो रोजगार दिया है और न ही गुजारा भत्ता। उन्होंने कहा कि प्रदेश युवा कांग्रेस जल्द ही रोजगार दो या 9 हजार दो के नाम से आंदोलन शुरू करेगी। यह आंदोलन प्रदेश स्तर, जिला स्तर, विधानसभा स्तर और ब्लॉक स्तर पर किया जाएगा। राष्टीय महासचिव केशव यादव ने इंदिरा गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर, पाकिस्तान व बंगलादेश को अलग कर और राजघरानों के वर्चस्व को खत्म कर देश को एक सूत्र में बांधने का काम किया। देश की शांति के लिए ही उन्हें अपने प्राणों की आहूती देनी पड़ी।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: ऑपरेशन मुस्कान : एक हफ्ते में ही परिवार से मिलवाये 105 बच्चे।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: निर्धारित अवधि तक परिवार पहचान पत्र के इनकम वैरिफिकेशन कार्य को पूरा करें : एडीसी अपराजिता

Ajit Sinha

चंडीगढ़: पुलिस अधिकारी भी लगाएंगे जनता दरबार- गृह मंत्री अनिल विज

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x