Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कॉलोनी में बड़खल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी धनेश अदलखा ने आज खोला कार्यालय-वीडियो देखें।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: बड़खल विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी धनेशअदलखा ने आज प्लाट नंबर -3612 , ब्लॉक सी ,गेट नंबर -30, ग्रीन फील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद में आज सोमवार शाम लगभग 7 बजे अपने कार्यालय की शुरुआत की है। इस दौरान उन्होनें उपस्थित जनों से पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ,केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल , मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी द्वारा किए गए अदभुत विकास कार्यों के नाम पर आगामी 5 अक्टूबर को भारी संख्या में वोटिंग करने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि वह लगातार तीन बार से नगर निगम का पार्षद रहे हैं ,जब अपने वार्ड में बेहतरीन विकास कार्य किए है, तभी तो वार्ड के लोग चौथी बार पार्षद हमें बनाना चाहते है।

अब भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं व केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने बड़खल विधानसभा सीट से प्रत्याशी बना कर आप सभी के बीच भेजा है। ताकि बड़खल विधानसभा क्षेत्र में अच्छे खासे विकास कार्य हो सकें। इस उद्घाटन अवसर पर भाजपा नेत्री श्रीमती श्वेता शर्मा, साध्वी शकुंतला, बड़खल विधानसभा प्रभारी व पूर्व विधायक सिकंदराबाद विधान सभा श्रीमती विमला सोलंकी, निवर्तमान मेयर सुमन बाला, श्रीमती मेघना श्रीवास्तव, श्रीमती साधना शर्मा, मंडल अध्यक्ष कमल शर्मा, मंडल प्रभारी हरेंद्र भड़ाना, सन्नी खंडेलवाल, ब्रिगेडियर एस के कोशिश, लेफ्टिनेंट कामेश्वर पांडेय, प्रदीप मेहरा , प्रमोद चड्ढा, नामदेव , अरुण , इंद्रभान तोमर , बी के खंडेलवाल , आर के खुराना , मनोहर लाल , मनीष सैनी , भुवनेश्वर , विजय कुमारी , श्रीमती चांदनी, के अलावा सैकड़ों अन्य लोग मौजूद थे।

Related posts

हरियाणा पुलिस की अनूठी पहल- पुलिस मुख्यालय, पंचकूला में डिफेंस हेल्प लाईन नंबर 0172-2590755 का हुआ शुभारंभ

Ajit Sinha

मुझे फिरौती के तीन लाख रूपए दे दो, अगर एफआईआर दर्ज करवाई तो तुम्हारे बेटे को मार देंगें -अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: उदयभान के नेतृत्व में हरियाणा में मजबूत हो रहा कांग्रेस संगठन : लखन सिंगला

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x