Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कालोनी में यूआईसी के चेयरमेन भारत भूषण व पार्षद हेमा ने 14 लाख की लागत से दो सड़कों का शिलान्यास।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कालोनी में शनिवार को भागीदारी योजना के तहत 14 लाख रुपए की लागत से बनने वाली दो सड़कों का शिलान्यास अर्बन इम्प्रूवमेंट कंपनी के चेयरमेन भारत भूषण व वार्ड की पार्षद हेमा बैंसला ने संयुक्त रूप से नायरियल फोड़ कर किया। यह सड़कें जब से कालोनी बसी हैं ,उसी वक़्त से यहां की सड़कें ऊबड़ खाबड़ और टूटी फूटी हुई थी।

चेयरमैन भारत भूषण का कहना हैं कि ग्रीन फील्ड कालोनी जिसे यूआईसी कंपनी ने तक़रीबन 40 साल पहले बसाया हुआ था,तभी से लेकर इस कालोनी में मुलभुत सुविधाएं नहीं  के बराबर थी, इन कारणों से यहां के निवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, गर्मियों में पानी और बिजली की समस्याओं के लेकर सड़कों पर जाम लगाना पड़ता था। जब भी  कालोनी की सड़कों पर बच्चे खेलते हुए गिर जाते थे तो उन्हें अच्छी खासी जख्म हो जाती थी व  कई बार ऐसा भी होता था की बड़ी गाड़ियों को इन सड़कों से गुजरते वक़्त टायर के नीचे आए पत्थर उछल  कर लोगों चोटें लग जाती थी और वह लहूलुहान हो जाते थे।



यूआईसी के जिम्मेदारी संभालने  के बाद जब उन्होनें लोगों की जुबान ये सब सुना तो उन्हें एक अलग दर्द सा महसूस हुआ। इसके बाद  मैंने भागादारी योजना की शुरुआत की, जिसके तहत अभी तक 25 से अधिक सड़कें बनाई जा चुकी  हैं और दो सड़कों का शनिवार को शिलान्यास किया गया जिसका नंबर -55 व 82 हैं का कार्य शनिवार को शुरू कर दिया गया हैं यह सड़कें अगले 10  दिनों में सड़कें बन कर तैयार हो जाएगी। इस हिसाब से अब तक कुल 27 सड़कें बनाई जा चुकी  हैं। इसके अलावा उन्होनें ग्रीन फील्ड कालोनी में पानी -बिजली की समस्याएं काफी हद तक दूर की जा चुकी हैं।

Related posts

फरीदाबाद : कौशल विकास केन्द्र का लक्ष्य 2022 तक 20 लाख लोगों को सर्टिफाइड करना है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:अमृता अस्पताल में डीसी विक्रम ने ‘अमृता-संकल्प जनरल ड्यूटी असिस्टेंट ट्रेनिंग सेंटर’ का किया उद्घाटन

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ऊंचा गांव क्राइम ब्रांच की टीम ने आज मुठभेड़ के बाद वांछित अपराधी को धर दबोचा, अपराधी के पैर में लगी है गोली।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x