Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे विपुल गोयल के घर इस वर्ष फिर पधारे बप्पा, बप्पा का दर्शन कर सकते हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: जैसा कि हर वर्ष की भांति पूरे देश में गणेश चतुर्थी के अवसर पर बप्पा का स्वागत और पूजा अर्चना की शुरुआत की गई । जहाँ कोरोना महामारी के चलते लोगो ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए विघ्न हर्ता का स्वागत किया।
 

वही आज हरियाणा सरकार के उद्योग मंत्री रहे विपुल गोयल ने प्रातः बप्पा के स्वागत में गणपति बप्पा मोरया के गगन चुम्बी उदघोष के साथ शोभा यात्रा निकाल कर अपने फरीदाबाद आवास पर विघ्नहर्ता गणेश भगवान की मूर्ति कीस्थापना कर अपने क्षेत्र के लोगो के सारे कष्टो को दूर करने एवं देश को कोरोनॉ वायरस से मुक्ति दिलाने हेतु प्रार्थना की। इस गणेश उत्सव में  विपुल गोयल ने समाजिक दूरी के साथ साथ महामारी से बचाव हेतु निर्देशो के सभी नियमों का भी पालन किया। यह उत्सव अगले पांच दिनों तक चलेगा, आज दूसरा दिन हैं,आप सभी लोग सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए  दर्शन कर सकते हैं और कोरोना महामारी को खत्म करने की कामना भगवान गणेश जी से आप कर सकते हो।  

Related posts

महावतपुर गांव में आरोपी शख्स को पकड़ने गई पुलिस पार्टी पर आरोपी के परिजनों ने की धक्का -मुक्की और मारपीट, केस दर्ज।   

Ajit Sinha

फरीदाबाद : पानी के टंकी के प्रांगण में बना खेड़ीपुल थाना आमजनों के लिए नहीं हैं किसी काम का , थाना क्षेत्र से कोसों दूर हैं खेड़ीपुल थाना।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : कोतवाली थाना पुलिस पहले ही युक्ति के ससुरालियों पर कार्रवाई कर दी होती तो आज युक्ति अपने मम्मी -पापा के बीच होती, इंसाफ।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!