Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : सेक्टर -7 -10 की मार्किट में हथोड़े से 3 लोगों के सरेआम हाथ -पैर तोड़ने वाले 20000 के ईनामी बदमाश गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद :क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -65 ने आज मार्किट 7 -10 के हथोड़े कांड  में 20000 रूपए के इनामी बदमाश विशाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की माने तो इसके एक साथी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चूका हैं। इस हथौड़े  काण्ड का मुकदमा सेक्टर -7 थाने में भारतीय दंड सहिंता की धारा 148 ,323 , 325 ,341 ,427 , 307, 506 व 25 -54 -59 के तहत मुकदमा दर्ज हैं और  पकड़े गए बदमाश विशाल से वारदात में इस्तेमाल की गई रॉड को बरामद कर लिया हैं।

खबर के मुताबिक 24 जुलाई 2018 की शाम करीब सात बजे 7 -10 की मार्किट के मुख्य चौराहे पर नवादा निवासी विशाल और उसके कई साथियों ने गांव मच्छगर निवासी तारीफ, बंटी व शेरू को कार से खींच कर सरेआम हथोड़े से पीट -पीट कर हाथ पैर तोड़ दिए थे । इसके बाद पूरे शहर के व्यापारियों में दहशत फ़ैल गई थी। इसके बाद से सभी के सभी हमलाबर मौके से फरार हो गए थे, पुलिसिया कार्रवाई में पता चला की यह हमला रंजिशन की गई थी। इस हथोड़े कांड में अभी कई बदमाशों को पकड़ा जाना बाकि हैं।

Related posts

पानीपत समेत पूरे प्रदेश के सफाई घोटालों की होनी चाहिए सीबीआई जांच- हुड्डा

Ajit Sinha

फरीदाबाद : खेड़ीपुल थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर 22 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म करने व एक बच्चे की मां बनाने वाले को धर दबोचा, एसएचओ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : हरी विहार में 66 केवी की हाईटेंशन की तार टूटनें के कारण खेल रहें 5 बच्चें करंट लगने से झुलस गए, एक गंभीर।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x