Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज फारेस्ट विभाग के एक कर्मचारी को 19000 रुपए रिश्वत लेते किया गिरफ्तार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज फारेस्ट विभाग के एक कर्मचारी को 19000 रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए कर्मचारी का नाम राहुल है, जिसे सेक्टर -55 स्थित सोहना रोड कार्यालय से गिरफ्तार किया गया है। आरोपित राहुल ने 3 -4 पूर्व लकड़ी से लोडेड ट्रेक्टर को पकड़ा था, जिससे 19000 रूपए रिश्वत की मांग की थी, दोनों के बीच बात तय होने के बाद आरोपित राहुल ने शिकायत कर्ता को ट्रेक्टर ले जाने दिया, अब ट्रेक्टर वाले से रिश्वत के 19000 रूपए मांग रहा था जो शिकायतकर्ता देना नहीं चाहता था। और फरीदाबाद एंटी करप्शन ब्यूरो थाने में उसकी शिकायत कर दी, और बनाई गई योजना के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज उसे 19000 रूपए रिश्वत लेते हुए दबोच लिया। और भारतीय दंड संहिता की उचित धाराओं के तहत मुकदमा कर , उसे गिरफ्तार कर लिया।
चंडीगढ़: भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत आज हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की फरीदाबाद टीम द्वारा बल्लभगढ़ के सेक्टर- 25 में तैनात फॉरेस्ट गार्ड राहुल को ₹19000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। इस बारे में जानकारी देते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ने के लिए योजना बनाई और उसे रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की। आरोपी राहुल द्वारा शिकायत कर्ता से ट्रैक्टर का चालान न करने के बदले में 30 हज़ार रुपये की रिश्वत की मांग की गई थी जिसमें से शिकायतकर्ता द्वारा 11000 रुपये की रिश्वत पहले ही दी जा चुकी थी। इसके बाद आरोपी द्वारा ₹19000 की शेष राशि की मांग की जा रही थी जिसे लेते हुए वह रंगे हाथों पकड़ा गया। यह पूरी कार्रवाई गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता बरतते हुए निष्पक्ष रूप से की गई।इस मामले में आरोपी के खिलाफ फरीदाबाद के एंटी करप्शन ब्यूरो पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करते हुए उसकी गिरफ्तारी की गई है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा सभी आवश्यक सबूत जुटाते हुए मामले की जांच की जा रही है।

Related posts

हरियाणा के सभी 22 जिलों और 38 उपमंडलों में सफलतापूर्वक लोक अदालत आयोजित।

Ajit Sinha

पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल, 4 बदमाश अरेस्ट , कैमरा मैन लूटा हुआ 3 लाख का कैमरा बरामद

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जनता के एजेंडा पर काम करने वाली पार्टी ही चखती है जीत का स्वाद: धनखड़

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x