Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने ईएएसआई.जयवीर सिंह, पुलिस चौकी बस अड्डा, बल्लभगढ़, के खिलाफ चालान किया कोर्ट में पेश।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:एंटी करप्शन ब्यूरो,  फरीदाबाद द्वारा आज शुक्रवार को भ्रष्टाचार के मामले में आरोपित  ईएएसआई. जयवीर सिंह, पुलिस चौकी बस अड्डा, थाना शहर बल्लभगढ़, जिला फरीदाबाद के विरूद्ध चालान धारा 7, 13 (1)(बी) सहपठित 13(2) पी.सी. एक्ट के तहत न्यायालय फरीदाबाद में दिया गया है। शिकायतकर्ता ने एसीबी फरीदाबाद को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि उसके द्वारा ओयो महाराजा गेस्ट हाऊस बल्लभगढ़, जिला फरीदाबाद लीज पर लिया हुआ है। इस गेस्ट हाउस को चलवाने की एवज में आरोपित  ई.ए.एस.आई. जयवीर सिंह, पुलिस चौकी बस अड्डा, थाना शहर बल्लभगढ़, जिला फरीदाबाद पहले उससे 5,000/-रूपये बतौर रिश्वत प्रतिमाह लेता है। अब आरोपित  द्वारा उससे 5,000/-रूपये प्रतिमाह रिश्वत की बजाय 7,000/-रूपये बतौर रिश्वत की मांग की जा रही है।

उपरोक्त शिकायत पर कार्रवाई करते हुए  एसीबी फरीदाबाद की टीम द्वारा आरोपित  ई.ए.एस.आई. जयवीर सिंह को शिकायतकर्ता से 7,000/-रुपये बतौर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो गिरफ्तार गया था तथा आरोपित के विरूद्ध मुकदमा संख्या 06 दिनांक 24.01.2025 धारा 7, पी.सी. एक्ट के तहत थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, फरीदाबाद में दर्ज किया गया था।

Related posts

ब्रेकिंग: हरियाणा प्रदेश में कोरोना ब्लास्ट, आज कोरोना के 3748 नए केस आए हैं, जो कल के मुकाबले 1670 मरीज ज्यादा हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद के व्यापारी संगठनों ने कहा, जिला प्रशासन रविवार को घोषित करे अवकाश: जगदीश भाटिया 

Ajit Sinha

हरियाणा में अब मेयर कर सकेंगे ग्रुप सी और डी के कर्मचारियों को निलंबित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x