Athrav – Online News Portal
खेल फरीदाबाद

फरीदाबाद: प्राचीन पंखा मेला दंगल 12 अगस्त को, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल, मूलचंद शर्मा, सांसद अरविन्द शर्मा करेंगें शिरकत।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: आगामी 12 अगस्त को प्राचीन पंखा मेला दंगल के आयोजन को लेकर एक बैठक सेक्टर-16 स्थित अनाज मंडी के प्रांगण में कृष्ण पहलवान के नेतृत्व में  आयोजित किया जाएगा। इस बैठक में क्षेत्र के मौजिज लोगों ने दंगल के संचालन को लेकर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी। उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए दंगल संचालक बिल्ला पहलवान ने बताया कि यह दंगल प्राचीन काल से चला आ रहा है। पिछले 35 सालों से पंडित रोहतास पहलवान के छोटे भाई कृष्ण पहलवान के नेतृत्व में इस दंगल का आयोजन होता आ रहा है, उससे पहले पंडित रोहतास पहलवान इसका नेतृत्व किया करते थे।

इस दंगल में हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान व सम्पूर्ण भारत वर्ष से पहलवान आएंगे और अपनी कुश्ती का प्रदर्शन करेंगे। दंगल में 251 से लेकर 71000 तक की कुश्तियां आयोजित की जाएगी। दंगल में अंतिम कुश्ती भारत केसरी हरकेश पहलवान और भारत केसरी हितेश पहलवान के बीच होगी। वहीं दंगल में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, रोहतक के सांसद पं. अरविन्द शर्मा, प्रदेश के परिवहन मंत्री पं.मूलचंद शर्मा कार्यक्रम में शामिल होंगे। दंगल की अध्यक्षता फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेन्द्र गुप्ता द्वारा की जाएगी। दंगल में अति विशिष्ठ अतिथि के तौर पर बड़खल क्षेत्र की विधायक सीमा त्रिखा, तिगांव क्षेत्र के विधायक राजेश नागर, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव अजय गौड़, अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी शिरकत करेगें।

पंखा मेला पर रानी की पालकी 11 अगस्त निकलेगी और 11 व 12 को सांग ओल्ड फरीदाबाद अनाज मण्डी में कराया जाएगा। पंखा मेले में पालकी और झांकियां भी निकाली जाएगी जिससे हजारों लोग दूर-दराज के क्षेत्रों से देखने आएगें। पंडित कृष्ण पहलवान ने बताया कि इस दंगल में हमेशा शुरू से ही सभी जाति व धर्म के लोग बढ़ चढक़र हिस्सा लेते हैं और पथवारी माता के आशीर्वाद से सभी प्रसन्नता पूर्वक इसमें सहयोग देते हैं और सभी लोगों के आने से इस मेले और दंगल की शोभा बहुत ही बढ़ जाती है।

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: भारत सरकार के सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के साथ केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने की मुलाकात

Ajit Sinha

फरीदाबाद:यमुनापार के 4 गांव के किसानों को केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने दी बड़ी सौगात

Ajit Sinha

यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देना विभाग की प्राथमिकता : धीरेन्द्र खडगटा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x