Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में विवादों के बीच केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल ने नारियल फोड़ा,हुए विवाद में सिर फूटते- फूटते रह गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि केंद्र ही नहीं बल्कि प्रदेश सरकार की विभिन्न विकास योजना ओं का लाभ अब आम जनता को समय पर मिल रहा है। पहले विकास परियोजनाएं वर्षों तक लंबित पड़ी रहती थी लेकिन अब सभी विकास परियोजनाओं का समय पर उद्घाटन होता है और समय पर ही आम जनता को समर्पित कर दी जाती हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आज ग्रीनफील्ड कॉलोनी में ग्रीन फिल्ड माल रोड से मथुरा रोड तथा मथुरा रोड से एनएचपीसी चौक तक लगभग 5 करोड़ की लागत से बनने वाली आरएमसी रोड के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल ने लोगों को होली के पावन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्ष 2014 से पहले ग्रीन फील्ड कॉलोनी समस्याओं का घर था यहां ना बिजली, ना पीने का पानी, ना ही यहां सड़के थी। इसका कारण कोर्ट में केस होने की वजह से नगर निगम को हैंडओवर नहीं कर पा रहा था। बिजली और पीने के पानी की समस्या का तो बहुत पहले ही समाधान हमने कर दिया है। यहां पर अब एक सब स्टेशन लगना है जिसकी तैयारियां हो गई हैं और नगर निगम को हैंडओवर करने की घोषणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा की गई है जिसकी कार्रवाई बहुत जल्द पूरी कर ली जाएगी। जनता सरकार बनाती है देश, प्रदेश और क्षेत्र के विकास के लिए। पीएम मोदी के लिए देश प्रथम उसी तरह ग्रीन फील्ड में रहने वाली जनता के लिए भी देश प्रथम है। वर्ष 2014 से पहले और अब का फरीदाबाद देखें तो विकास और बदलाव आपको खुद दिखाई देगा। किसी शहर में दो हाईवे नहीं है वह भी पांच सौ मीटर की दूरी पर।

इस साल 10 लाख करोड़ का बजट इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए पास हुआ है। यह बजट विकासशील भारत से विकसित भारत का आधार रखने वाला है। जो अमृत काल में भारत को विकसित भारत बनाएगा। 2047 में भारत देश जर्मनी और जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की तीन महाशक्तियों में से एक होगा। मोदी कहते है पहले देश बाकी सब बाद में और दूसरी पार्टियां कहती है परिवार पहले देश का पता नहीं। यह मोदी का नेतृत्व है कि कोरोना काल में भी भारत की अर्थव्यवस्था पटरी से नीचे नहीं उतरी। दुनिया के बड़े-बड़े देशों की अर्थव्यवस्था नीचे जा रही है सिर्फ भारत एक ऐसा देश है जिसकी अर्थव्यवस्था ऊपर जा रही है।

जब इटली के प्रधानमंत्री कहती है कि नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं तो हमारा सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है मोदी हमेशा कहते हैं यह मेरी ताकत नहीं यह देश के लोगों के साथ की ताकत है जो मैं देश के लिए बड़े-बड़े निर्णय ले पा रहा हूं। अच्छे और मजबूत लोग राजनीति में आएंगे देश के बारे में सोचेंगे तभी देश का विकास होगा। आज भारत का जलवा पूरी दुनिया में कायम है भारत के अध्यक्ष अधिकतर देश भारत के साथ खड़े हैं। आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प मोदी ने लिया है पहले सेना का सम्मान किया जाता था 70 परसेंट समान का निर्माण हम स्वयं कर रहे हैं। मोदी ना होते धारा 370 ना हटती, ना राम मंदिर का निर्माण होता ना ही काशी का स्वरूप बदलता। आज देश के सभी तीर्थ स्थलों को नेशनल हाईवे से जोड़ा जा रहा है। मोदी ने कहा था कि हम आंख दिखाकर या झुककर बात नहीं करेंगे अगर देशहित के लिए बात होती है तो आखों में आंखे डाल कर बात करेंगे। मोदी के रूप में देश को ऐसा महागुरु मिल गया है जिसके नेतृत्व में भारत देश निश्चित तौर विश्व गुरु बनने की तरफ आगे बढ़ रहा है।

Related posts

फरीदाबाद; भाजपा सरकार के विधायक व मंत्री अपने घरों में ना बैठे, बाढ़ से प्रभावित लोगों को उचित मुआवजा दे : नेटा डिसूजा

Ajit Sinha

फरीदाबाद ; कूड़े से निकलें वालें बदबू से बचनें हेतु सुबह के वक़्त सेक्टर -19 के लोग हाथों में डंडे लेकर पहरा देते हैं, निजात दिलाया। देवेंद्र चौधरी

Ajit Sinha

फरीदाबाद : युवा आगाज संगठन व एनएसयूआई ने उद्योगमंत्री विपुल गोयल के कार्यालय पर किया प्रदर्शन।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x