Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: विलेज चार्मवुड के वरिष्ठ नागरिकों की पुलिस से संबंधित सभी शिकायतें उन्हीं के घर पर सुनेगी पुलिस, थाने आने की जरुरत नहीं।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:सूरजकुंड के विलेज चार्मवुड स्थित कंट्री क्लब में आज शनिवार को सीनियर सिटीजन की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें विशेष रूप से सूरज कुंड थाने के एसएचओ प्रहलाद सिंह ने शिरकत की। इस बैठक में सैकड़ों की संख्या सीनियर सिटीजन लोग उपस्थित थे, जिसमें महिलाएं भी शामिल थी। एसएचओ प्रहलाद सिंह ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस से संबंधित कोई भी मामले हो, इसके लिए किसी को भी थाने में आने की जरूरत नहीं हैं, क्यूंकि पुलिस आपके घर आएगी, और आपकी जो भी शिकायतें होगी,वह सुनेगी, और समाधान करेगी, जो शिकायत कार्रवाई योग्य होगी उस पर कार्रवाई भी निश्चित तौर पर की जाएगी। और उन्होंने साइबर क्राइम से बचने की भी सलाह दी। सीनियर सिटीजन फॉर्म के प्रधान सतीश ॐ शर्मा अपनी टीम के सदस्यों के साथ सूरजकुंड थाने के एसएचओ प्रहलाद सिंह का बुके भेंट कर स्वागत किया , और अपने संबोधन में सम्मानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने पर उनका धन्यवाद किया।     ,     

Related posts

फरीदाबाद: सबसे बड़ी कुश्ती 31000 रुपए की पहलवान जोंटी व पहलवान मोहित फोगाट के बीच हुई दोनों बराबरी पर छूटे।

Ajit Sinha

ऑनलाइन देह व्यापार का अड्डा चलाने वाले शख्स को पुलिस ने किया अरेस्ट, चार लड़कियों को हिरासत नारी निकेतन भेजा

Ajit Sinha

फरीदाबाद में कोरोना पॉजिटिव के केस अब बढ़ कर 88 हो गई हैं जबकि इनमें से 54 मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए हैं। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x