Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: सभी विभाग गर्मी व हीट वेव से बचाव के लिए करें सुनिश्चित प्रबंध : डीसी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:उपायुक्त (डीसी) विक्रम सिंह ने कहा दिन प्रतिदिन गर्मी बढ़ने से तापमान में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है, जिसके चलते संबंधित विभागों के अधिकारी समय रहते आवश्यक प्रबंध करना सुनिश्चित करें, ताकि गर्मी के मौसम में किसी प्रकार की परेशानी न हो सके। डीसी विक्रम सिंह ने आज मंगलवार को लघु सचिवालय के सभागार में आगामी गर्मी के मौसम में हीट वेव व हीट स्ट्रोक से बचाव को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक में प्रबंधों की समीक्षा की। डीसी ने कहा कि सभी विभाग गर्मी व हीट वेव से बचाव के लिए पूरी तैयारियां व प्रबंध सुनिश्चित करें।

डीसी विक्रम सिंह ने ग्रामीण विकास व विकास एवं पंचायत, पंचायती राज संस्थाओं को निर्देश दिए कि वे मनरेगा श्रमिकों के लिए दिन के समय अत्यधिक गर्मी से बचने के लिए विशेष कार्य योजना तैयार करें। इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले श्रमिकों के लिए भी गर्मी से बचाव के लिए काम के समय का शेड्यूल निर्धारित किया जाए। उन्होंने स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ओआरएस व अन्य जरूरी दवाओं की आपूर्ति की पूर्व स्थिति का अवलोकन करें। सभी स्वास्थ्य संस्थानों में ओआरएस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बिजली कटौती के दौरान पावर बैक अप का प्रावधान करने के निर्देश दिए। इस बीच उन्होंने सभी सरकारी भवनों में लगे अग्निशमन यंत्रों के संदर्भ में फायर ऑडिट, फायर उपकरण लगवाने और मॉक ड्रिल के लिए उठाए गए कदमों बारे विस्तार से समीक्षा की। डीसी ने शहरी स्थानीय निकाय के अधिकारियों को निर्देश दिए कि हीट अलर्ट और एहतियाती उपाय बारे आमजन को जागरूक करें।

उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को ऊर्जा संरक्षण बारे लोगों में जागरूकता पैदा करने, संवेदनशील क्षेत्रों और जनसंख्या के आधार पर बिजली कटौती के लिए नीति बनाने, अत्यधिक गर्मी के दौरान बिजली की कटौती बारे एक दिन पहले सूचना देने, विभाग के कर्मियों के लिए गाइडलाइन जारी करने, जनस्वास्थ्य, कृषि,स्वास्थ्य संबंधी संस्थानों के लिए पावर बैक अप का प्रावधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने सिंचाई और जल संसाधन विभाग को नालों की सिल्टिंग और रख रखाव, वाटर वर्क्स टैंकों की क्षमता और तालाबों को भरने, पेयजल आपूर्ति की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।डीसी ने पशुपालन और डेयरी विभाग के अधिकारियों को पशुओं को लू से बचाने के लिए पशुपालकों के बीच जागरूकता पैदा करने की हिदायतें दी। साथ ही जिला भर में लगने वाले पशु मेला स्थलों पर स्वच्छ पानी की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए।बैठक में एसडीएम बड़खल त्रिलोक चंद, एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज, सीटीएम अंकित कुमार सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।

Related posts

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -30 ने ई -रिक्शा को लूटने वाले एक गिरोह का किया पर्दाफाश, इस गिरोह के तीन सदस्यों को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :मानव रचना में ‘INNOSKILL-2018’ का आयोजन, क्राब-स्वीडन के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन पेजे एमिलसन ने किया उद्घाटन

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सरकारी कॉलेजो में 20% सीटें बढ़ाने को लेकर एनएसयूआई ने किया जिला उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x