Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा 6 अक्टूबर को तैमूर नगर दिल्ली में होने वाली महापंचायत को सफल बनाये : गौरव तंवर


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा (एबीवीजीएम) के द्वारा नहर पार फरीदाबाद में वीरवार को शाम को गांव तैमूर नगर दिल्ली के भाई रुपेश बैसोया गुर्जर को न्याय दिलाने के लिए कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च हनुमान नगर से शुरू होके कर्नल विहार से भारत कॉलोनी होते हुए खेड़ी पुल पर समाप्त हुआ। खेड़ी पुल पर पहुँच कर मार्च को राष्ट्रीय महामंत्री गौरव तंवर ने सम्बोधित किया । उन्होंने बताया कि रुपेश बैसोया के हत्यारो की अभी गिरफ़्तारी नहीं हुई है दिल्ली पुलिस उनको जल्दी से जल्दी गिरफ्तार करे ।
उन्होंने मार्च में उपस्थित सभी लोगो से आवाहन किया कि 6 अक्टूबर 2018 को शाम 4 बजे तैमूर नगर दिल्ली में होने वाली महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे । हरियाणा प्रदेश संगठन मंत्री सतीश बैसला ने बताया कि इस दुःख की घडी में समस्त गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज के वंशजो को एक जुट होके भाई रुपेश बैसोया के परिवार के साथ खड़ा होना चाहिए और उनके दोनों बच्चो कि अपनी क्षमता एवं सामर्थ्य अनुसार सहायता करनी चाहिए । इस अवसर पर जीतेन्द्र चौधरी ,दीपक बैसला ,चरण चपराना,रोहित छावड़ी, महेश लोहिया, ने अपने विचार रखे । इस कैंडल मार्च में दुष्यंत छावड़ी, अमित चपराना, नितेश खटाना, धारा चपराना, रवि बैसला , मनोज अमीपुरिया, अमित भाटी अधिवक्ता, विनीत भाटी ,सोनी अधाना, रॉकी गुर्जर, कृष्ण चंदीला,नितीश भामला,नितिन भड़ाना,मनीष कसाना , उमंग नगर सहित सैंकड़ो एबीवीजीएम के कार्येकर्ता उपस्थित थे ।

Related posts

अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम से जरूरतमंद पात्र को मिलती है वित्तीय सहायता: जितेंद्र यादव

Ajit Sinha

चंडीगढ़: दिवंगत ई/एसआई की धर्मपत्नी को सौंपी 50 लाख की सहायता राशि

Ajit Sinha

फरीदाबाद:मतदाता सूची में नाम छूटने वाले नागरिक 30 अगस्त तक दर्ज करवाएं दावे व आपत्तियां : जिला निर्वाचन अधिकारी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x