Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद मनोरंजन

फरीदाबाद: आकाश गुप्ता के दो साल के कार्यकाल को भुलाना आसान नहीं होगा, फीवा प्रधान का चुनाव 29 जुलाई को।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:फरीदाबाद एस्टेट एजेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन की आगामी चुनाव 29 जुलाई को सेक्टर-16 स्थित किसान भवन में आयोजित की जाएगी। इस चुनाव की तैयारी पूरी जोर शोर के साथ की जा रही हैं। होने वाले इस चुनाव को लेकर प्रॉपर्टी कारोबारियों में बहुत उत्साह हैं, यह संस्था फरीदाबाद की बहुत ही पुरानी और पैसों वालों की संस्था है, और फरीदाबाद में होने वाले इस चुनाव की प्रॉपर्टी क़ारोबारियों में काफी चर्चा हैं, की अगला प्रधान इस एसोसिएशन का कौन होगा, अभी तो पूरी तरह से सस्पेंस हैं, पर सैकड़ों सदस्यों में ख़ुशी हैं। इस उपरोक्त संस्था में कुल 520 सदस्य हैं। अब तक 7 जोनों में 50 से अधिक सदस्य कार्यकारिणी सदस्य के लिए अपने -अपने नामांकन दाखिल कर चुके हैं। इसके बाद ही प्रधान , उप-प्रधान, महासचिव व कोषाध्यक्ष के पद लिए वोट डाले जाएंगे।

आइए जानते हैं बीते दो सालों में प्रधान आकाश गुप्ता का कार्यकाल कैसा रहा, बीते दो सालों में प्रधान आकाश गुप्ता ने जनहित कार्य करते हुए मेधा रक्तदान शिविरों के साथ हेल्थ चेकउप कैंप आयोजित किए, जिसमें सैकड़ों यूनिट ब्लड एकत्रित की, ये नेक नियत से किए कार्य में का पूर्ण फायदा, कोरोना महामारी के दौरान जरुरत मंद मरीजों को मिला, जिन्हें ब्लड की सख्त जरुरत थी। इतना ही नहीं कोरोना काल के दौरान लोगों को घरों में रहने, कारोबार ठप होने की वजह से ज्यादा त्तर लोग दिमागी परेशानी से गुजर रहे थे,

इसमें ऐसे भी लोग थे जो बीमारी होने, अपनों को खोने की गम से जूझ रहे थे, इस दौरान वजह कोई भी हो, इस दौरान सभी तीज त्यौहार और शादी विवाह पर पूर्ण रूप से रोक लगी हुई थी। इन सभी लोगों के चेहरे पर रौनक और मुस्कान लाने के लिए उन्होनें शानदार होली व दीपावली उत्सव आयोजित की ,इस दौरान लोग अपने-अपने दोस्तों के संग मस्ती में झूम सकें, उत्साहित हो सके, और मिले गम को भुला सके, और सभी लोग तनाव मुक्त हो सके, ताकि फिर से अपना नया जीवन शुरू कर सकें, इसके साथ ही, पौधरोपण व खेल जैसे कई कार्यक्रम भी आयोजित किए।         

Related posts

चंडीगढ़: डीजीपी मनोज यादव ने पुलिस सेवाओं के साथ यूआईडी एकीकरण का किया शुभारंभ

Ajit Sinha

कांग्रेस प्रत्याशी विजय प्रताप का प्रचार अभियान जोर पकड़ा, एक मंच पर आए पूर्व मंत्री महेन्द्र प्रताप व पूर्व सांसद अवतार भड़ाना

Ajit Sinha

फरीदाबाद में एक नए कोरोना संक्रमित केस बढ़ कर उसकी कुल संख्या 74 हो गई हैं, फैलते कोरोना वायरस को रोकना जरुरी हैं।  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x