Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच -48 की जवाबी कार्रवाई में मारा गया आरोपित बल्लू, इसके दो साथियों को पुलिस ने लिया हिरासत में।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: बीती रात क्राइम ब्रांच -48 की टीम और वांटेड अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली गलने से एक अपराधी मारा गया। मारे गए अपराधी का नाम बल्लू उर्फ़ बलराम उर्फ़ बलजिंदर हैं। इसके खिलाफ लूट ,छीना झपटी सहित कुल चार अपराधी मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने इस दौरान मृतक बल्लू के दो साथी को भी हिरासत में लिया हैं। पुलिस ने मृतक बल्लू के शव को जिले के नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं , जहां इस समय पुलिस की टीम आगे की कार्रवाई कर रही है।

डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा ने बताया कि क्राइम ब्रांच -48 की टीम को सूचना मिली थी कि केस नंबर -267, जो घर में हथियार के बल पर लूट करने का मामला हैं,के मामले में मोहब्ताबाद क्षेत्र के रहने वाला बल्लू उर्फ़ बलराम उर्फ़ बलजिंद्र जो काफी समय से लगातार फरार चल रहा था,जो रात के करीब ढेड़ बजे अपने स्विफ्ट कार में अपने दो साथियों के साथ सवार होकर अपने घर मोहब्बताबाद की तरफ आ रहा हैं , उसे पकड़ने के लिए गांव मोहब्बताबाद में पुलिस ने अपना जाल बिछाया हुआ था,जैसे स्विफ्ट गाडी उनके बिछाए गए जाल में फंसी , तो सबसे पहले पुलिस की गाडी में लगे स्पीकर से पुलिस ने अपने आप को पुलिस के हवाले करने को कहा,पर आरोपित बल्लू उर्फ़ बलराम ने पुलिस के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी, इसके बाद पुलिस ने अपने बचाव में जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की , जिसमें एक गोली आरोपित बल्लू उर्फ़ बलराम उर्फ़ बलजिंद्र के पेट में लग गई , और उसकी मौत हो गई। उनका कहना हैं कि मृतक बल्लू उर्फ़ बलराम उर्फ़ बलजिंद्र के शव को जिले के नागरिक अस्पताल के शव गृह में पुलिस ने रखवा दिया हैं , इसके दोनों साथी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया हैं। आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही हैं।

Related posts

फरीदाबाद : जिला नगर योजनाकार इंफोर्स्मेंट ने आज गाँव कुरैशीपुर में अवैध रूप से विकसित किए जा रहे कालोनियों में जमकर की तोड़फोड़।

Ajit Sinha

ऊर्जा मंत्रालय से 30 वें राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार-2020 में हनीफ कुरैशी ने द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया।  

Ajit Sinha

एक शख्स के आंखों में मिर्ची का पाउडर डाला, चाकू से गोद कर उसकी हत्या कर दी, वैगनआर कार को ग्रीन फील्ड में छोड़ा, लाश को फेका।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x