Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: निजी कंपनी के एक स्टाफ को बलात्कार के केस में फंसाने की धमकी देकर लाखों रुपए वसूलने वाली महिला पकड़ी गई।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: किसी से फोन नंबर लेकर उससे बात करने लगी, इसके बाद मिलने की इच्छा जताई, जब मिली तो एक होटल में उसे ले गई, और जबरन संबंध बनाने के लिए कहने लगी, जब उसने गलत काम करने से मना किया तो वह कहने लगी कि मैं पुलिस बुलाऊंगी,और बलात्कार करने का मुकदमा दर्ज करवाऊंगी। और सिलसिला रुपए ऐंठने का शुरू गई। अब तक 5 से 6 लाख रुपए ऐंठ चुकी थी, 3.5 लाख रूपए की और मांग रही थी। आज वही किस्त के पचास हजार रुपए लेने के लिए आई थी, कि घात लगाए बैठी अपराध शाखा , ऊंचा गांव की टीम ने आज 50000 रुपए लेते हुए रंगे हाथों महिला को दबोच लिया।           

पुलिस प्रवक्ता ने मामले में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि फरीदाबाद,निवासी शिकायतकर्ता दिनेश ने अपनी शिकायत में बताया कि वह लखानी शो रूम में बतौर सहायक के पद पर पिछले 10 सालों से कार्य कर रहा हूँ। शिकायतकर्ता लखानी कम्पनी के द्वारा विश्वास नगर नई दिल्ली में खोले गए शो- रूम ओपनिंग की जिम्मेदारी कम्पनी द्वारा शिकायतकर्ता को दी गई थी। वहा पर सफाईकर्मी से आरोपित महिला ने शिकायतकर्ता का नंबर लिया। जिसके बाद वर्ष 2019 जनवरी माह में दिल्ली निवासी आरोपित महिला के शिकायतकर्ता पर फोन आने लगे। जिसके बाद आरोपित महिला नेशिकायतकर्ता से मिलने की इच्छा जताई और वह एस्कॉर्ट मुजेसर मेट्रो स्टेशन फरीदाबाद आ गई। जिसने बताया कि उसको शिकायतकर्ता से जरूरी बात करना चाहती है। जिसके बाद आरोपित महिला शिकायतकर्ता को होटल में ले गई,दोनो कमरे में चले गए और समीर बानो(काल्पनिक नाम) ने कमरे में जाकरशिकायत कर्ता से अवैध सम्बन्ध बनाने के लिए कहा और शिकायतकर्ता के मना करने पर आरोपित महिला ने कहा कि वह शोर मचाएगी और पुलिस को बुलाएगी और उसके खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराएगी। आरोपित महिला ने शिकायतकर्ता से पैसे की मांग की। जिसके लिए करीब 5-6 लाख रुपए अभी तक ऐंठ चुकी है। अभी हाल में आरोपित महिला ने 3.5 लाख रुपए की मांग की थी। अभी आरोपित महिला पैसे लेने के लिए फरीदाबाद आई थी। जो महिला शिकायतकर्ता से 50000/-रु लेने के लिए आई थी। जिसको मौके एस्कॉर्ट मुजेसर मेट्रो स्टेशन से काबू कर अपराध शाखा टीम ने 50000/-रु बरामद किए है। आरोपित महिला को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।  

Related posts

फरीदाबाद: भाईचारे के त्यौहार होली को प्रेम पूर्वक मनाएं : आर.के. चिलाना

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एनएसयूआई के छात्र नेता सन्नी बादल ने आज दिल्ली की ओर कुच कर रहे किसानों का दिल से किया स्वागत।  

Ajit Sinha

पुलिस आयुक्त फरीदाबाद ने साइबर ठगों, आर्थिक अपराधी व संगीन अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई बारे की गोष्ठी। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x