Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: जेसी बोस यूनिवर्सिटी की फर्जी वेबसाइट बना युवाओं को विदेश भेजने वाले एक शातिर आरोपित पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: जेसी बोस यूनिवर्सिटी की फर्जी वेबसाइट बनाकर युवाओं को विदेश भेजने वाले एक शातिर आरोपित को जींद जिले के सेक्टर -11 से थाना साइबर क्राइम, बल्लभगढ़ की टीम ने अरेस्ट किया है। अरेस्ट किए गए आरोपित का नाम सुशील कुमार है जो जींद जिले के सेक्टर-11 का रहने वाला है, जिसे आज पुलिस ने जिला अदालत के सम्मुख पेश किया जहां अदालत ने आरोपित को जेल भेज दिया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपित का नाम सुशील कुमार है जो जींद जिले के सेक्टर-11 का रहने वाला है। गत 30 जून 2024 को साइबर थाना बल्लभगढ़ में धोखाधड़ी की धाराओं के अंतर्गत साइबर थाना बल्लभगढ़ में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपित सुशील ने जेसी बोस यूनिवर्सिटी ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी की एक फर्जी वेबसाइट बनाई थी जिसमें आरोपित को जींद जिले से गिरफ्तार किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपित यूफोरिक ओवरसीज नाम से एक संस्था चलाता है जो स्टडी वीजा पर छात्रों को विदेश भेजने पर काम करता है। आरोपित  ने एक छात्र को विदेश भेजने के लिए उसकी जेसी बोस यूनिवर्सिटी की फर्जी डिग्री तैयार की और उस फर्जी डिग्री की पुष्टि के लिए फर्जी वेबसाइट बनाई थी ताकि यदि कोई उसे वेबसाइट पर जाकर डिग्री की सत्यता जानना चाहे तो उसे डिग्री असली प्रतीत हो। छात्र को भी यह विश्वास हो जाए कि यह डिग्री असली है। फर्जी डिग्री को जब्त करके पुलिस द्वारा आरोपित से मामले में जांच की जा रही है। जांच के दौरान सामने आएगा कि आरोपित ने इससे पहले कितने लोगों के साथ ठगी के वारदात को अंजाम दिया है और उसके पश्चात पुलिस द्वारा कानून के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस पूछताछ के बाद आरोपित को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

Related posts

रोड रेज के बाद भिड़े दो कार चालक, विवाद के बाद हुई हाथापाई और मारपीट-देखें वायरल वीडियो

Ajit Sinha

दिनदहाड़े लूटेरों ने बैंक में घुसकर बंदूक की नोंक पर कैश जमा कराने आए शख्स सहित कैशियर से लुटे 4 लाख -देखें वीडियो 

Ajit Sinha

पंचकूला ब्रेकिंग: हरियाणा सरकार के नायब 100 दिन, हिसार- अंबाला एयरपोर्ट व हेलीकॉप्टर सेवा जल्द होगी शुरू – विपुल गोयल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x